हिमालय और होर्मुज के बीच क्या है एतिहासिक संबंध? दुनिया के सबसे अहम जलमार्ग की Inside Story
आज जो 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उसका मौजूद केवल उस महासागर की वजह से है, जो तकरीबन आज से लाखों साल पहले दुनिया से गा ...और पढ़ें

होर्मुज जलमार्ग का इतिहास।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। यह संकरा जलमार्ग इन दिनों तमाम जहाजों के लिए बाधा बन रहा है और दुनिया भर में तेल की किल्लत को दिन-ब-दिन बढ़ाता ही जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच में चल रहे तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' पर चलने वाली चर्चाएं अब थमने का नाम ही नहीं ले रही है।
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' का यह संकरा जलमार्ग आज दुनिया के कई देशों के लिए बेहद ही अहम है। लेकिन क्या आप जानते है कि जिस होर्मुज जलमार्ग का नाम आज हर किसी की जुंबा पर है। वह जलमार्ग लाखों साल पहले उस महासागर के कारण अस्तित्व आया था, जो आज से लगभग लाखों साल पहले भौगोलिक परिस्थिति के कारण गायब हो गया था।
ये महासागर हुआ था गयाब
आप जिस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को आज जानते हैं, वह हजारों साल पहले एक ऐसे महासागर के कारण अस्तित्व में आया था, जिसका लाखों साल पहले ही पृथ्वी से वजूद खत्म हो गया था। इस महासागर का नाम 'टेथिस सागर' है, जो लाखों साल पहले भौगोलिक परिस्थिति के कारण धीरे-धीरे गायब हो गया था।
'टेथिस सागर' का विनाश
अगर आप 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के उद्गमन और 'टेथिस सागर' के विनाश की कहानी को समझना चाहते है, तो इसके लिए आपको धरती पर आज से तकरीबन 250 साल से भी पहले की कल्पना करनी होगी। उस समय धरती पर बड़े-बड़े भूभाग थे। इन भूभाग के उत्तर दिशा में लॉरेशिया और दक्षिण दिशा में गोंडवाना स्थित था। इन दोनों ही के बीच में स्थित था 'टेथिस सागर', जोकि आज पृथ्वी से पूरी तरह गायब हो गया है।
पृथ्वी पर लाखों साल पहले टेक्टोनिक प्लेटे हिलने लगी थी, जिसके कारण अरब की ओर स्थित प्लेटे उत्तर की ओर खिसकर यूरेशियन प्लेट से आपस में टकरा गई। प्लेटे आपस में टकराने के कारण 'टेथिस सागर' के हिस्से धीरे-धीरे गायब होने लगे और इस तरह 'टेथिस सागर' का विनाश हो गया।
कैसे हुई होर्मुज जलमार्ग की उत्पत्ति
लाखों साल पहले यूरेशियन प्लेट की जो टक्कर हुई थी, उसके कारण ईरान में जाग्रोस पर्वत श्रृंखला की उत्पत्ति हुई। इसके साथ ही प्लेटों की इस टक्कर ने समुद्र के रास्ते को संकुचित कर दिया जो एक संकरा जलमार्ग बना, जिसे आज हम होर्मुज जलमार्ग के नाम से पहचानते हैं।

होर्मुज और हिमालय की कहानी एक
आप जिस हिमालय के बारे में जानते है, उसकी उत्पत्ति की कहानी भी ठीक वैसे ही जैसे 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' की। हिमालय की उत्पत्ति को समझने के लिए आपको आज से तकरीबन हजारों साल पहले धरती की कल्पना करनी होगी। अब सवाल आता है कि आखिर हिमालय का जन्म कैसे हुआ? दरअसल आज से लगभग 50 से 40 वर्ष पहले भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकरा कई थी। दोनों प्लेटे आपस में टकराने के कारण ये डूबने के बजाय छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट गई। अब समय के साथ यह संकुचित होने लगी और ऊपर की ओर धकेली जाने लगी, जिसके कारण धीरे-धीरे हिमालय का निर्माण हुआ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।