Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन शुरू

    By RAMAN SHUKLAEdited By: Radha Krishna
    Updated: Thu, 09 Oct 2025 02:24 PM (IST)

    निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदाता सूची को लॉक कर दिया है। अब 121 विधानसभा क्षेत्रों में कोई नया मतदाता नहीं बन पाएगा। नामांकन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया पर डेटा जारी किया।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, पटना। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदाता का डाटा लाक कर दिया है। अब पहले चरण वाले 121 विधानसभा क्षेत्र में कोई नया व्यक्ति मतदाता नहीं बन सकेंगे।

     

     


    दरअसल, प्रथम चरण में 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्र में छह नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार (10 अक्टूबर) नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। ऐसे में आयोग के तय प्रविधान नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक मतदाता सूची नाम जुड़वाने की समय सीमा समाप्त हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

    इससे स्पष्ट है कि अब पहले चरण के लिए कोई नया मतदाता नहीं बन सकेंगे। इस संबंध बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट कर डाटा भी जारी कर दिया है। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर (शनिवार) को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर (सोमवार) तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। पहले चरण का मतदान छह नवंबर (गुरुवार) को कराया जाएगा।

     

     


    प्रथम चरण में मतदान वाले जिले

    बक्सर, आरा, पटना, नालंदा, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, मुंगेर, दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान, वैशाली, गोपागंज, शेखपुरा, सारण, मधेपुरा, सहरसा एवं लखीसराय है।

     

     


    प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्र 

    • बक्सर : ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव व राजपुर (अजा)। भोजपुर: संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (अजा), तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर।
    • पटना जिला : मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर, दीघा, फुलवारीशरीफ (अजा), दानापुर, मनेर, बिक्रम, पालीगंज और मसौढ़ी (अजा)।
    • नालंदा जिला : अस्थावां, बिहारशरीफ, नालंदा, राजगीर (अजा), इस्लामपुर, हिलसा व हरनौत।
    • मधेपुरा : आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा व सिंघेश्वर (अजा)
    • सहरसा : सहरसा, महिषी, सोनबरसा (अजा) और सिमरी बख्तियारपुर
    • खगड़िया : अलौली (अजा), खगड़िया, बेलदौर और परबत्ता।
    • मुंगेर : मुंगेर, जमालपुर एवं तारापुर
    • लखीसराय : सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय
    • शेखपुरा : शेखपुरा एवं बरबीघा
    • गोपालगंज : बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे (अजा) और हथुआ।
    • सिवान : सिवान, महराजगंज, जीरादेई, दरौली (अजा), रघुनाथपुर, दरौंदा, गोरेयाकोठी और बड़हरिया।
    • सारण : एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा (अजा), अमनौर, परसा और सोनपुर।
    • मुजफ्फरपुर : गायघाट, औराई, बोचहां (अजा), सकरा (अजा), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, मीनापुर, कांटी, बरूराज, पारू, साहेबगंज।
    • वैशाली : वैशाली, हाजीपुर, लालगंज, महुआ, पांतेपुर (अजा), राजापाकर (अजा), महनार, राघोपुर।
    • बेगूसराय : चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय और बखरी (अजा)।
    • समस्तीपुर : समस्तीपुर, कल्याणपुर (अजा), वारिसनगर, सरायरंजन, मोरवा, उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा व हसनपुर।
    • दरभंगा : कुशेश्वरस्थान (अजा), हायाघाट, केवटी, जाले, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा एवं बहादुरपुर।