Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ekma Election 2020: एकमा में जदयू के सामने भाजपा के बागी पेश कर रहे चुनौती, राजद प्रत्‍याशी भी ठोक रहे हैं ताल

    By Bihar News NetworkEdited By:
    Updated: Tue, 03 Nov 2020 06:37 AM (IST)

    Ekma Election News 20202008 के परिसीमन के बाद दोबारा अस्तित्‍व में आए एकमा विधानसभा सीट पर जदयू का कब्‍जा है। यहां के विधायक की पत्‍नी इस बार जदयू की प्रत्‍याशी हैं। वहीं भाजपा के बागी इस बार लोजपा प्रत्‍याशी बने हुए हैं।

    सीता देवी, श्रीकांत यादव व कामेश्वर कुमार सिंह। जागरण आर्काइव।

    जेएनएन, सारण। सारण लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाला एकमा विधानसभा क्षेत्र वर्ष 1951 में अस्तित्व में आया। यहां से कांग्रेस के लक्ष्‍मीनारायण सिंह विधायक चुने गए थे। परिसीमन में इस सीट का अस्तित्‍व समाप्‍त हो गया। पुन: सन 2008 में नए परिसीमन में एकमा विधानसभा क्षेत्र बना। 2010 में हुए चुनाव में जदयू के मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह पहले विधायक बने। उन्‍होंने राजद के कामेश्‍वर कुमार सिंह को पराजित किया। 2015 में हुए चुनाव में भी उन्‍होंने भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में कामेश्‍वर सिंह को शिकस्‍त दी। इस चुनाव में कामेश्‍वर कुमार सिंह भाजपा से बगावत कर लोजपा के टिकट पर मैदान में खड़े हैं। इधर जदयू विधायक मनोरंजन सिंह की जगह उनकी पत्‍नी सीता देवी जदयू की प्रत्‍याशी हैं। राजद से श्रीकांत यादव ताल ठोक रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रमुख प्रत्याशी

    सीता देवी जदयू

    श्रीकांत यादव राजद

    कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना लोजपा

    रंजीत सिह निर्दलीय

    कुल 11 प्रत्‍याशी

    प्रमुख मुद्दे :

    1 एकमा नहीं बन सका अनुमंडल मुख्यालय: एकमा प्रखंड मुख्यालय छपरा से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। इसलिए स्थानीय लोगों ने एकमा को अनुमंडल मुख्यालय एवं दाउदपुर को प्रखंड बनाने की मांग कई बार उठाई। इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन ये मांग आज तक अधूरी रह गई।

    2 : धूरधे चंवर: धूरधे चंवर में जलजमाव के कारण सैकड़ों एकड़ जमीन पर खेती नहीं हो पाती है। इससे निजात दिलाने के कई बार आवाज उठाई गई। लेकिन आज भी किसान अपनी जमीन पर खेती नहीं कर पा रहे।

     3: स्वास्थ्य: एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ही बीमार है। अस्पताल की कुव्यवस्था के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्टाफ की कमी, दवा का अभाव, पैथोलॉजिकल जांच सहित अन्य कमी के कारण यहां आने वाले मरीजों का इलाज करने के बजाय रेफर कर दिया जाता है।

    4: जलापूर्ति एवं जलनिकासी: एकमा में बनी पानी टंकी अनुपयोगी साबित हो रही है। इसके निर्माण पर लाखों रुपये व्यय करने के बाद भी पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही। निर्माण के बाद आज तक पाइप लाइन बिछा कर लोगों को कनेक्शन नहीं दिया जा सका। नगर पंचायत बनने के बाद भी बुनियादी सुविधाएं मयस्‍सर नहीं है।

    एकमा विधानसभा सीट पर जीते व हारे :

    वर्ष              जीते                                           हारे

    2010 मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह जदयू - कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना राजद

    2015 मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह जदयू -कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना भाजपा