Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Chunav : सीतामढ़ी में प्रियंका गांधी का तंज, वोट नहीं, धर्म-जाति की डील चल रही

    By Anil TiwariEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 05:15 PM (IST)

    Bihar Mahasamar : सीतामढ़ी में, प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र खतरे में है, उन्होंने सरकार पर जाति-धर्म के नाम पर वोट लेने का आरोप लगाया। उन्होंने रीगा चीनी मिल के मुद्दे को उठाया और महागठबंधन सरकार बनने पर नौकरी देने और कई योजनाओं को लागू करने का वादा किया, जैसे कि परीक्षा का किराया देना और सस्ती गैस उपलब्ध कराना।

    Hero Image

    सीतामढ़ी में सभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी। जागरण

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। कांग्रेस नेत्री सह लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि जिस धरती के पूर्वजों ने लोकतंत्र और संविधान के लिए कुर्बानियां दी आज उसी धरती पर लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है।

    जिस चुनाव आयोग पर लोकतंत्र और वोट को बचाने की जिम्मेवारी है वहीं सरकार से मिलकर काम कर रहा है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एसएस संधु व विवेक जोशी सरकार से मिलकर आपके अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आपके अधिकार को छीन रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन अधिकारियों को चेतावनी है कि देश के साथ विश्वासघात करनेवालों को जनता कभी नहीं भूलती है। केंद्र और राज्य की सरकार 20 वर्षों के शासनकाल के बाद भी यहां की जनता की मुश्किलों को कम नहीं कर पाई है और जाति धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर उससे वोट ले रही है। वे जिले के रीगा स्थित फुटबाल मैदान में गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी।

    सीता मैया की जय

    उन्होंने कहा कि यह सीता मैया की धरती है। सीता मैया की जय। यह धरती हजारों साल से पवित्र है। देश का पुराना इतिहास हो या आधुनिक इतिहास इस धरती का अहम स्थान है।आपका क्षेत्र और आपका राज्य इस देश के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। आपके पूर्वजों ने किसानों के अत्याचार के खिलाफ आंदोलन किया। इससे प्रेरित होकर गांधी जी आए और सत्याग्रह का आंदोलन किया।

    अंग्रेजी सरकार को देश छोड़ना पड़ा और देश को आजाद करना पड़ा। इस देश में जो भी निर्माण होता है तो उसमें बिहारियों की बड़ी भूमिका होती है। कन्याकुमारी से लेकर कई प्रदेशों में हर जगह मेहनत मजदूरी करते बिहारी नजर आते हैं। अपने आप पर गर्व करिए। देश के विकास में आपकी भागीदारी रही।आपने देश को अपने खून पसीने से सींचा है।

    यहां आकर दिखता है कि आपने देश के लिए बहुत किया, लेकिन 20 वर्षों की प्रदेश कती सरकार ने कुछ नहीं किया। यह धरती महात्मा बुद्ध और गांधी की धरती है। इस धरती ने महात्मा गांधी को रास्ता दिखाया। एक साम्राज्य को शिकस्त दिया। देश के संविधान को बनाने में अहम भागीदारी भूमिका निभाई। आज संविधान को कमजोर किया जा रहा है।

    वोट को कमजोर किया जा रहा है। 65 लाख वोट काटे गए । चुनाव आयोग सरकार से मिलकर काम कर है। चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए, लेकिन आयोग सरकार के साथ मिलकर साजिश कर रहा है। किसी को भी वोट दीजिए सरकार उनकी ही बनती है। सभी मिले हुए हैं। चुनाव को ठीक से होने नहीं दिया जा रहा है। मेरे भाई राहुल गांधी ने सारी सच्चाई दिखा दी है।

    बिहार से 65 लाख वोट काटे गए। हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट कराए। हरियाणा की सरकार चोरी की सरकार है। यहां भी तैयारी हो रही है। इसलिए सतर्क रहना है। रीगा चीनी मिल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के मजदूरों को निकाल कर बाहर के लोगों को भर्ती कर लिया गया है। अगर यहां के लोगों को रखा भी गया है तो आधे मजदूरी पर। रीगा वाले इसे कभी भूलना मत।

    यह सरकार महंगाई की सरकार है, इसे कभी नहीं बनने देंगे, नहीं तो बिहार की जनता को लूट कर अंबानी और आडाणी में बांट देंगे। मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका चेहरा टीवी पर बड़े बड़े दिखते हैं, वह कभी अपने वाराणसी में नहीं गए हैं वहां की जनता उन्हें खोज रही है। उन्होंने कहा कि यहां जितने बड़े-बड़े उद्योग है वह कांग्रेस के समय से ही है, यह लोग 20 साल में कुछ नहीं किया। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां तो पहचान पत्र बनाने में भी रिश्वत देना होता है।

    यहां अडानी और अंबानी के लोन माफ होते हैं और मजदूर के लोन माफ होते ही नहीं। चुनाव के समय जाति धर्म की बात करके सत्ता में बने रहने वाली सरकार है ये। उन्होंने रीगा की जनता से अपील की और कहा कि वोट उसे दीजिए जो आपके लिए सुख-दुख की घड़ी में खड़ा हो और कम करें। महागठबंधन की सरकार आई तो नौकरी देने का काम करेगी।

    एनडीए पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक और घोटाला की सरकार है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनी तो परीक्षा देने जाने में जो भाड़ा लगता है उसे देने की काम करेंगी।₹500 में गैस दिया जाएगा।

    हर अनुमंडल में कॉलेज बनाया जाएगा जो भूमिहीन है उसे 3 से 5 डिसमिल जमीन दिया जाएगा‌। जीविका दीदी को हर महीने ₹30000 दिया जाएगा। 25 लाख रुपए का मुफ्त में इलाज दिया जाएगा। संविदा कर्मियों को परमानेंट किया जाएगा। दिव्यांग को ₹3000 प्रति माह दिया जाएगा। 200 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगी। मनरेगा में काम करने वाले मजदूर को ₹300 मजदूरी दी जाएगी। ऐसी सरकार बनाओ जो आपके लिए काम करें।