अनुराग ठाकुर ने राहुल की हार, तेजस्वी की पढ़ाई और लालू के जंगलराज पर उठाए सवाल
भागलपुर में अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार में अब जंगलराज नहीं लौटेगा। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बिहार के विकास कार्यों और युवाओं को रोजगार के अवसर देने की बात कही। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद के शासनकाल की अराजकता का जिक्र किया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार में होने वाले विधानसभा चुवान को लेकर एनडीए गठबंधन तैयारी में लगी है। इसी कड़ी में भागलपुर के टाउन हॉल में भाजपा द्वारा युवा शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा।
अनुराग ठाकुर ने कहा राहुल गांधी 90 चुनाव हार चुके हैं और वो चुनाव हारने का रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव नौंवी फेल का रिकॉर्ड बनाए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार मंगलराज से वापस फिर जंगलराज में नहीं जाएगा। बिहार की जनता पुरानी गलती नहीं दोहराएगी।
राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनके मंच से प्रधानमंत्री की मां को गाली दी गई। बिहार की जनता इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने वाली है।
बिहार की जनता मां को सम्मान देना जानती है। इस बार यहां की जनता कांग्रेस और राजद को माफ नहीं करने वाली है।
इसके अलावा उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि कई बार जेल जाने के बाद लालू प्रसाद पार्टी के आजीवन अध्यक्ष हैं। राजद की सरकार बनने पर बिहार में एक बार फिर से लूट, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ जाएंगी।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने पशुओं का चारा व मुर्गियों का दाना तक नहीं छोड़ा था। सत्ता मद में डूबे लालू प्रसाद ने अपने बेटे को पढ़ने नहीं दिया।
2020 के चुनाव में जो हलफनामा दिया गया, उसमें तेजस्वी यादव तेज प्रताप से बड़े हैं। ऐसा लालू यादव के यहां ही हो सकता है। बिहार की जनता फिर से जंगलराज देखना नहीं चाहती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।