Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने 'नमो एप' के माध्यम 10 लाख कार्यकर्ताओं से किया संवाद

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 09:32 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नमो एप' के माध्यम से बिहार के 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने बिहार चुनाव 2025 के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें जीत का मंत्र दिया। मोदी ने कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर काम करने के लिए प्रेरित किया। इस संवाद का उद्देश्य बिहार चुनाव 2025 के लिए पार्टी की रणनीति को मजबूत करना था।

    Hero Image

    प्रधानमंत्री मोदी ने 'नमो एप' के माध्यम 10 लाख कार्यकर्ताओं से किया संवाद


    राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव प्रचार का शुभारंभ बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ''मेरा बूथ सबसे मजबूत'' अभियान से किया। मोदी नमो ऐप के माध्यम से बिहार के दस लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इसके उपरांत कुछ कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद भी किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कई तरह के सुझाव भी दिए एवं कार्यकर्ताओं को उत्साहित भी किया। पटना के दिलीप पासवान, पूर्णिया की मेघा देवी, बोधगया के ओम प्रकाश गुप्ता, दरभंगा की रेखा देवी एवं पूर्वी चंपारण के कैलाश कुमार के साथ वार्ता की।

    ‎प्रधानमंत्री से संवाद के क्रम में लोगों ने बेबाकी से अपनी बात कही। लोगों को अपने सुझाव देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की सरकार की योजनाओं की सूची बनाएं एवं लाभार्थियों की भी सूची बनाएं। उनसे बात कर उसकी वीडियो भी बनाएं व इंटरनेट मीडिया पर शेयर करें। इससे अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा एवं उनका उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थी को ही योजनाओं का संदेशवाहक बनाएं।

    ‎‎उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर बूथ का कार्यकर्ता हमारे लिए मोदी है। जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें लाभ मिलने की गारंटी दें। इसका लाभ भी मिलेगा एवं आशीर्वाद भी मिलेगा।

    ‎‎पीएम मोदी ने पूर्णिया की मेघा देवी से बातचीत करते हुए उनसे योजनाओं के लाभ एवं स्थानीय महिलाओं के बीच योजनाओं की चर्चा की। साथ ही पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस दौरान डबल दीपावली मनाने की बात करते हुए कहा कि 20 अक्टूबर को एक दीपावली तो मनाए ही 14 नवंबर को एनडीए के विजयी होने वाली दीपावली भी मनानी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महिलाओं की बड़ी भूमिका रहने वाली है।

    ‎‎प्रधानमंत्री कहा कि जो 10,000 रुपये महिलाओं को भेजे गए हैं, वह नए रोजगार के लिए प्रोत्साहन है, आगे बढ़ने के उपरांत और मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी कम होने से लोगों को लाभ हुआ है।

    ‎‎पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि रोजगार एवं बचत वाली योजनाओं को लेकर जीविका दीदियों से मिले। उन्होंने चुनाव को उत्साह के रूप में मनाने की सलाह देते हुए कहा कि एक समूह बनाकर महिलाएं गीत गाते बूथ तक जाएं। इसके अलावा बूथ की बहनों के लिए टिफिन भोज करने की भी सलाह दी।

    बूथ पर मनाए भईया दूज

    ‎प्रधानमंत्री ने भाईदूज के दिन बूथ के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार करने के सुझाव दिए। अपील कि की बूथ पर ही भईया दूज का त्यौहार मनाएं। जिसमें बूथ की महिलाओं एवं बहनों के साथ मनाया जाए। वहां की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद
    की खरीदारी करें।

    लालू राज के प्रति किया सचेत

    ‎प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब बेहतर माहौल बना है। पहले लोग शाम के बाद घरों से नहीं निकलते थे। बिहार नक्सलवाद से प्रभावित था। अधिकारी रात को सुरक्षाकर्मियों के साथ निकलते थे। बहुत मेहनत से स्थिति बदली है।

    उन्होंने लोगों से युवाओं को राजद प्रमुख लालू यादव राज की बातें बताने की परामर्श दी। उन्होंने बिहार के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोगों के एक वोट की ताकत ने कांग्रेस एवं राजद की सरकार को हटा दिया। उन्होंने कहा कि जब एक वोट बिहार को बचा सकता है, तो एक वोट बना भी सकता है।

    आगे कहा कि हमारे लिए मातृशक्ति ही प्रेरणा, शक्ति, पूजा एवं सुरक्षा कवच है। कार्यकर्ताओं से लोगों को आंकड़ों के माध्यम भी बात बताने के सुझाव दिए। उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों से बात कर हमें और काम करने, मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। ‎पहले बूथ में बढ़त बनाने की अपील करते हुए कहा कि आगे बूथ जीतने के बाद ही विधानसभा जीता जाता है।