Bihar Election Candidate List 2025: राजू तिवारी को गोविंदगंज से लोजपा (रामविलास) का टिकट
LJPR Candidate List: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। राजू तिवारी को गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि तिवारी इस क्षेत्र में जीत हासिल करेंगे। अन्य उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
डिजिटल डेस्क, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)।LJPR candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, LJPR candidate list: राजू तिवारी को लोजपा (रामविलास) ने गोविंदगंज सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
उन्हें चिराग पासवान ने गोविंदगंज सीट से टिकट दिया है। यह सीट पहले भाजपा के पास थी और सुनील मणी तिवारी विधायक थे, लेकिन सीट बंटवारे में यह सीट लोजपा (रामविलास) के हिस्से में आई है।गोविंदगंज विधानसभा सीट वर्तमान में भाजपा के पास थी।
यहां से सुनील मणि तिवारी विधायक हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उन्हें 65,544 वोट मिले थे। कुछ मतदान का 56.74 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के बृजेश कुमार को 27924 मतों के अंतर से हराया था। बृजेश को केवल 37,620 वोट मिले थे।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार घोषित बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) October 15, 2025
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी " बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट "… pic.twitter.com/PQ6Qo33CwG
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।