Bihar Election Candidate List 2025: मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार पर भाजपा ने जताया भरोसा
BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुजफ्फरपुर निर्वाचन क्षेत्र से रंजन कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। यह घोषणा भाजपा की प्रारंभिक उम्मीदवार सूची का हिस्सा है, जो आगामी चुनावों के लिए पार्टी की गंभीरता को दर्शाती है। रंजन कुमार की उम्मीदवारी मुजफ्फरपुर क्षेत्र में भाजपा की चुनावी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। BJP candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, BJP candidate list: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 12 उम्मीदवारों को स्थान दिया गया है।
तमाम अनिश्चितताओं को खत्म करते हुए भाजपा ने मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा सीट से पूर्व जिला अध्यक्ष रंजन कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कहा तो यह जा रहा है कि पहली सूची में ही उनका नाम था, लेकिन किसी कारणवश अंतिम समय में नाम रोक दिया गया।
बुधवार को जारी पूरक सूची में उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। रंजन कुमार दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। उनके जिलाध्यक्ष रहे भाजपा को शानदार सफलता मिली थी। मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनाए जाने पर रंजन कुमार सिंह ने कहा कि वे इस अवसर प्रदान करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं समस्त कार्यकर्ताओं का भी अभार व्यक्त किया है।
रंजन कुमार भूमिहार समुदाय से आते हैं। उन्होंने 1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। वर्ष 2010 से 2016 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे।
दिसंबर 2019 से जनवरी 2025 तक मुजफ्फरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष का दायित्व मिला। इस दो सत्र में बिहार विधानसभा चुनाव, कुढ़नी उपचुनाव 2022, नगर निगम चुनाव 2022 और 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माना जा रहा है कि पार्टी ने उनके इस मेहनत का फल मुजफ्फरपुर से टिकट देने के रूप में दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।