Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election Voting: लखीसराय में विजय सिन्हा पर फेंका कीचड़, 71 प्रतिशत मतदान के साथ सूर्यगढ़ा के बूथ ने रचा इतिहास

    By Alok ShahiEdited By: Alok Shahi
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 03:10 PM (IST)

    Bihar Election 2025 Voting बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज, 6 नवंबर गुरुवार को 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटराें का मेला लगा हुआ है। मतदाता पूरे उत्साह से कतार में लगकर बारी-बारी से अपना वोट दे रहे हैं। इस बीच लखीसराय जिले से लोकतंत्र के पर्व को उंचाई देने वाली उत्कृष्ट खबर सामने आई है। बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में सूर्यगढ़ा विस क्षेत्र के बूथ में 71 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    Hero Image

    Bihar Election 2025 Voting: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में सूर्यगढ़ा विस क्षेत्र के बूथ में 71 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    जागरण संवाददाता, लखीसराय। Bihar Election 2025 Voting बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज, 6 नवंबर गुरुवार को 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटराें का मेला लगा हुआ है। मतदाता पूरे उत्साह से कतार में लगकर बारी-बारी से अपना वोट दे रहे हैं। इस बीच लखीसराय जिले से लोकतंत्र के पर्व को उंचाई देने वाली उत्कृष्ट खबर सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के माओवाद प्रभावित बूथ संख्या 407 सामुदायिक भवन कछुआ में इस बार 71 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर 12 बजे तक इस मतदान केंद्र पर कुल 363 मतदाताओं में से 258 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया जाता है कि पहले इस गांव का बूथ जंगली क्षेत्र से बाहर छह सात किलोमीटर दूर मैदानी इलाके में स्थित था। ऐसे में इतनी संख्या में मतदाता मतदान के लिए बूथ तक नहीं पहुंचते थे। इस चुनाव में 19 वर्ष के बाद मतदाता केंद्र वापस गांव में बनाया गया है। इसके कारण इस बार मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

    डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर ग्रामीणों ने फेंका कीचड़ 

    लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के हलसी प्रखंड स्थित खुरियारी गांव में ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम सह एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा पर कीचड़ फेंका तथा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बताया जाता है कि डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा प्राथमिक विद्यालय खुरियारी स्थित मतदान केंद्र संख्या 404 पर भाजपा के पोलिंग एजेंट नहीं बैठने के शिकायत पर वहां पहुंचे थे।

    बताया जाता है कि विजय कुमार सिन्हा ने मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से कहा कि राजद के लोग अतिपिछड़ों को वोट नहीं देने दे रहे हैं। भाजपा चुनाव जीत रही है। विरोधियों को सबक सिखाएंगे। डिप्टी सीएम की इस बात को सुनकर ग्रामीण भड़क गए तथा मुर्दाबाद का नारा लगाया तथा उनके उपर कीचड़ फेंक दिया।