Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Politics: जदयू का पलटवार: तेजस्वी बिना तथ्यों के बोल रहे, जनता को गुमराह कर रहे

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Sat, 18 Oct 2025 07:33 PM (IST)

    बिहार की राजनीति में जदयू ने तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब दिया है। जदयू का कहना है कि तेजस्वी बिना किसी सबूत के आरोप लगा रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। जदयू ने तेजस्वी पर झूठे वादे करने और लोगों को भ्रमित करने का भी आरोप लगाया है। जदयू ने दावा किया कि बिहार में विकास हो रहा है और सरकार अच्छा काम कर रही है।

    Hero Image

    जदयू विधान पार्षद सह मुख्‍य प्रवक्‍ता नीरज कुमार। जागरण

    राज्य ब्यूरो, पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने मुख्‍यमंत्री रोजगार योजना के संबंध में राजद नेता तेजस्‍वी यादव के बयान पर करारा पलटवार किया है। जदयू विधान पार्षद व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को कहा कि बगैर तथ्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर गलतबयानी कर रहे हैं। वे बिहारवासियों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता प्रतिपक्ष बिना किसी तथ्य या दस्तावेज के इस योजना को ‘कर्ज’ बताकर बिहार की महिलाओं के बीच भ्रम फैलाने में लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक कल्याणकारी पहल

    जदयू नेता ने कहा क‍ि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार द्वारा प्रारंभ की गई यह योजना पूरी तरह से महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक कल्याणकारी पहल है। इसका उद्देश्य राज्य की हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना है। कई महिलाओं ने इससे रोजगार भी प्रारंभ कर दिया है। इससे आनेवाले समय में उनके जीवन में सकारात्‍मक बदलाव आएगा। वे आर्थ‍िक आत्‍मनिर्भरता प्राप्‍त करेंगी।

    किसी से भी वापस नहीं लिया जाएगा पैसा 

    नीरज ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी वर्गों दलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और सामान्य समुदाय के परिवारों की महिला सदस्य को 10-10 हजार रुपये की राशि उनकी पसंद के रोजगार के लिए दी जा रही है। यह राशि किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं है और इसे किसी भी स्तर पर वापस नहीं लिया जाएगा। अब तक 1 करोड़, 21 लाख से अधिक परिवारों की महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है। जदयू नेता ने कहा कि बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है। तेजस्‍वी यादव लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।