सीएम नीतीश कुमार का राजद पर हमला, कहा- महिलाओं के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार के जीविका कार्यकर्ताओं को स्थाई नौकरी और ₹30,000 मासिक वेतन देने के वादे के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद पर हमला बोला। उन्होंने समस्तीपुर में कहा कि राजद ने महिलाओं के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया और उनके कुशासन और परिवारवाद की आलोचना की।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
डिजिटल डेस्क, समस्तीपुर/मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Election 2025: महागठबंधन के सीएम प्रत्याशी की ओर से जीविका को स्थाई नौकरी और प्रति माह 30 हजार रुपये देने की घोषणा के बाद अब एनडीए की ओर से भी करारा प्रहार किया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने समस्तीपुर की सभा में कहा, राजद ने महिलाओं के कुछ नहीं किया।
समस्तीपुर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन विशेष कर राजद के कुशासन पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने उसके परिवारवादी नीति और अपने परिवार के लिए किए गए काम पर भी हमला किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद के 15 वर्ष के शासन के दौरान महिलाओं के विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ। बालिका शिक्षा की स्थिति बहुत खराब रही।अक्टूबर 2005 में एनडीए की सरकार आने के बाद से स्थिति बदली है। बालिका शिक्षा के विकास के लिए एक के बाद एक कई काम हुए।
बाद के वर्षों में जीविका के माध्यम से राज्य की महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम किया गया। अब हमलोग उनको स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इसके साथ-साथ केंद्र में एनडीए की सरकार आने के बाद जिस तरह से विकास के लिए कार्य किए गए हैं उसका विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बिहार के विकास के लिए दिए जा रहे फंड के बारे में भी जानकारी दी।
दरभंगा एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड और बिहार में खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू होने के बाद हो रहे फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कहा कि वर्ष 2005 में एनडीए की सरकार आने से पहले बिहार के कानून व्यवस्था की लचर स्थिति थी। आरजेडी की परिवारवादी नीति पर भी प्रहार किया। लालू प्रसाद का नाम लिए बिना कहा कि खुद सीएम बने। उसके बाद पत्नी को बनाया और अब बेटे को बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
राज्य के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने समस्तीपुर की सभी 10 सीटों समेत पूरे मिथिलांचल के एनडीए प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।