Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उजियारपुर विधानसभा में 56 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 04 Nov 2020 12:27 AM (IST)

    उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 134 अंतर्गत दलसिंहसराय के मतदाताओं में कोरोना काल में भी काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदाता वोट देने के लिए अपने-अपने बूथ खड़े दिखे।

    उजियारपुर विधानसभा में 56 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

    समस्तीपुर । उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 134 अंतर्गत दलसिंहसराय के मतदाताओं में कोरोना काल में भी काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदाता वोट देने के लिए अपने-अपने बूथ खड़े दिखे। प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल कराने के उद्देश्य से थाना रोड स्थित धनपत प्रिया मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या 237 ,237 क को आदर्श बूथ बनाया गया था। जिसमे मतदान सखी की व्यवस्था की गई थी। साथ ही मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध थी, जिसमें बच्चों के खेलने के लिए मनोरंजन सेंटर बनाए गए थे। जहां कैरम बोर्ड की व्यवस्था की गई थी। पुरुष मतदाता अपना वोट देने के लिए काफी उत्सुक दिख रहे थे, तो वहीं महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी जिम्मेदारी पूर्वक निभाई। वीवीपैट मशीन लगने से मतदाता डाले गए वोट की रसीद देखकर भी आशान्वित महसूस कर रहे थे। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को वोट डलवाने के लिए सभी बूथों पर मतदान कर्मी मौजूद थे। शाम के 6 बजे तक शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न हुआ। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या मतदान में बाधा पहुंचाने वाले तत्वों से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाये थे। जिसकी दूरभाष संख्या सहित महत्वपूर्ण निर्देशों की सूची मतदान केंद्रों पर उपलब्ध थी। मतदान सम्पन्न होते ही इस क्षेत्र के लिए 20 उम्मीदवारों का भविष्य इवीएम में कैद हो गया। उजियारपुर के निर्वाची पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 56 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वही विभूतिपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर आदित्य कुमार पीयूष ने बताया कि विभूतिपुर में 65 फीसद मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रफुल चन्द्र प्रकाश, अंचल अधिकारी अमरनाथ चौधरी, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा,निर्वाचन प्रशाखा के सन्तोष कुमार के अलावा चुनाव अधिकारियों ने सभी मतदान केंद्रों का लगातार जायजा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा अध्यक्ष ने भी डाला अपना वोट

    दलसिंहसराय प्रखण्ड के केवटा निवासी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने चुनाव प्रचार में निकलने से पूर्व अपना मतदान किया। श्री चौधरी अपने गांव में ही बने उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवटा बूथ संख्या 291 पर जाकर वोट किया। कोविड-19 को लेकर मास्क और ग्लव्स पहनकर वोट डाला। वोट डाल कर बाहर निकलने पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी को अपने घरों से निकलकर वोट करना चाहिए। तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।