सारण में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिये निर्वाचन पदाधिकारी घोषित, चुनावी गतिविधियों की करेंगे निगरानी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सारण जिले में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी अमन समीर ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की बात कही है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

जागरण संवाददाता, छपरा(सारण)। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है और सारण जिले में धारा-बीएनएसएस 163 लागू की जा रही है। सारण जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिसूचित निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। ये अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए की गई है। इन अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी मतदान केंद्रों पर शांति और सुव्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सारण जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे चुनावी प्रक्रिया के दौरान नियमों का पालन करें और किसी भी अव्यवस्था की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।
विधानसभा क्षेत्रों और संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों की सूची
विधानसभा क्षेत्र | निर्वाची पदाधिकारी का नाम- पदनाम | संपर्क नंबर |
113 | एकमा शशि कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सारण | 9015324196 |
114 | मांझी आलोक राज भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर, छपरा | 9031671102 |
115 | बनियापुर यतेन्द्र कुमार पाल उप विकास आयुक्त, सारण, छपरा | 9031071904 |
116 | तरैया धनंजय त्रिपाठी भूमि सुधार उप समाहर्ता, मढ़ौरा, सारण | 9031671103 |
117 | मढ़ौरा निधि राज अनुमण्डल पदाधिकारी, मढ़ौरा, सारण | 9431191270 |
118 | छपरा नितेश कुमार अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर छपरा | 9473191269 |
119 | गड़खा (अजा) ओम प्रकाश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सारण | 9031671099 |
120 | अमनौर शिव कुमार पंडित अपर समाहर्ता विभागीय जांच, सारण | 9031071905 |
121 | परसा राधे श्याम कुमार मिश्रा भूमि सुधार उप समाहर्ता, सोनपुर, सारण | 9031671101 |
122 | सोनपुर स्निग्धा नेहा अनुमण्डल पदाधिकारी, सोनपुर, सारण | 9473191271 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।