Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JDU Candidate: खगड़िया की तीन विधानसभा सीटों पर जदयू ने की प्रत्याशियों की घोषणा, परबत्ता पर फैसला बाकी

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 04:12 PM (IST)

    जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने खगड़िया जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के लिए अभी फैसला होना बाकी है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है, और सभी पार्टियां मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए रणनीति बना रही हैं।

    Hero Image

    खगड़िया के तीन विधानसभा सीटों पर जदयू प्रत्याशियों की घोषणा की

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया के चार विधानसभा में तीन पर एनडीए ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। ये विधानसभा है- खगड़िया सदर, अलौली(सुरक्षित), और बेलदौर। ये तीनों सीट जदयू के खाते में गई है। जबकि परबत्ता विधानसभा पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। इसकी जानकारी जदयू के खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने मोबाइल पर दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल खगड़िया सदर विधानसभा से एनडीए के जदयू प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। मालूम हो कि अभी खगड़िया सदर विधानसभा कांग्रेस के कब्जे में है। यहां से कांग्रेस के छत्रपति यादव विधायक हैं। 

    जिले के सभी विधानसभा सीट एनडीए के खाते में 

    बीते विधानसभा चुनाव 2020 में जदयू के पूनम देवी यादव और कांग्रेस के छत्रपति यादव के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। जिसमें छत्रपति यादव विजयी रहे। बबलू मंडल ने जदयू से टिकट मिलने के बाद कहा है कि, यह एनडीए कार्यकर्ताओं की जीत है। नेतृत्व ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। जिले के सभी विधानसभा सीट एनडीए के खाते में जाएगी।

    अलौली (सुरक्षित) विधानसभा से पूर्व विधायक रामचंद्र सदा जदयू के प्रत्याशी बनाए गए हैं। मालूम हो कि रामचंद्र सदा ने जदयू उम्मीदवार के रूप में वर्ष 2010 में लोजपा के पशुपति कुमार पारस को हराया था। 

    जदयू की साधना देवी दूसरे स्थान पर 

    उन्होंने 2020 का चुनाव लोजपा से लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे। 2020 में रामचंद्र सदा को मात्र 26,386 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे जदयू की साधना देवी को 44,410 मत मिले। राजद के रामवृक्ष सदा 47,183 मत लाकर विजयी रहे।

    बेलदौर विधानसभा से जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल पर पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताया है। वे कई टर्म से बेलदौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।