Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kahalgaon Assembly Election 2025: कहलगांव विधानसभा में त्रिकोणीय संघर्ष, वोटकटवा की भरमार, 11 Nov को मतदान

    By Alok ShahiEdited By: Alok Shahi
    Updated: Sat, 25 Oct 2025 06:50 AM (IST)

    Kahalgaon Assembly Election 2025: कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में 2025 के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। कई छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिससे वोट बंटने की आशंका है। मुख्य मुकाबला तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच होने की उम्मीद है। प्रशासन ने मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान 11 नवंबर को होगा।

    Hero Image

    Kahalgaon Assembly Election 2025: कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को वोटिंग होगी।

    डिजिटल डेस्क, भागलपुर। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर कांग्रेसी दिग्गज सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में वे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बने और भाजपा के पवन कुमार यादव से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस ने इस बार प्रवीण सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। राजद ने झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव के बेटे रजनीश भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है। जन सुराज पार्टी से मंजर आलम चुनाव लड़ रहे हैं। इस क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय संभावित है।

    भाजपा से बगावत करने वाले पूर्व विधायक पवन कुमार यादव व जन सुराज के मंजर आलम कहलगांव सीट पर मुकाबले को रोमांचक बना रहे हैं। यहां पर मुकाबला कांटे की है। भवेश कुमार बसपा से उम्मीदवार हैं। यहां कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। जदयू के प्रत्याशी अपने जातीय वोटरों के साथ-साथ सवर्ण व दलित वोटरों के भरोसे जीत का दम भर रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी एम-वाई के साथ-साथ जातीय वोटरों पर नजर गड़ाए हुए हैं। राजद एमवाई समीकरण के भरोसे चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहलगांव विधानसभा के प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न

    1. शुभानंद मुकेश : जदयू-तीर
    2. रजनीश भारती : राजद-लालटेन
    3. प्रवीण सिंह : कांग्रेस-हाथ
    4. भवेश कुमार : बसपा-हाथी
    5. निर्मल कुमार : अखंड भारतीय युवा पार्टी-अलमारी
    6. मंजर आलम : जन सुराज पार्टी-स्कूल का बस्त
    7. अनुज कुमार मंडल : निर्दलीय-ट्रक
    8. ओमप्रकाश मंडल : निर्दलीय-बल्लेबाज
    9. पवन कुमार यादव : निर्दलीय-गैस सिलेंडर
    10. महेंद्र तांती : निर्दलीय-एयरकंडीशनर
    11. रामचंद्र मंडल : निर्दलीय-लैपटाप
    12. रूपम देवी : निर्दलीय-चिमनी
    13. संजू कुमारी : निर्दलीय-पानी का टैंक