Bihar Election 2025: दूसरे चरण के लिए नामांकन खत्म, अररिया की 6 सीटों पर ताल ठोक रहे 95 उम्मीदवार
Bihar Election 2025: दो चरणों में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दूसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अररिया जिले की छह विधानसभा सीटों पर 95 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। नरपतगंज सीट से 28 उम्मीदवार, रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशी, फारबिसगंज सीट से 13 उम्मीदवार, अररिया विधानसभा क्षेत्र से 20 प्रत्याशी, जोकीहाट सीट से 12 उम्मीदवार तथा सिकटी विधानसभा क्षेत्र से कुल 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।

Bihar Election 2025: दो चरणों में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
जागरण संवाददाता, अररिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अररिया जिले की छह विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का नामांकन कार्य सोमवार, 20 अक्टूबर को शांति पूर्वक संपन्न हो गया। पर्चा भरने की निर्धारित समयसीमा के अंतिम दिन कई राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने संबंधित सीटों के लिए अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन काफी संख्या में प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।
बिहार चुनाव 2025 : अररिया की 6 सीटों पर कुल 95 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
जिला निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अररिया जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चली। इस क्रम में नामांकन की समाप्ति के उपरांत नरपतगंज से कुल 28 उम्मीदवार, रानीगंज से 12 प्रत्याशी, फारबिसगंज से 13 उम्मीदवार, अररिया से 20 प्रत्याशी, जोकीहाट से 12 उम्मीदवार और सिकटी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थियों द्वारा बिहार चुनाव 2025 के लिए अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है।
अररिया में राजद के खाते में 3 सीट, कांग्रेस ने 2 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
अररिया जिले के छह विधानसभा सीटों पर महागठबंधन में राजद के खाते में तीन सीट जोकीहाट, रानीगंज व नरपतगंज है। कांग्रेस के हिस्से में अररिया व फारबिसगंज सीट है। जबकि सिकटी वीआइपी के खाते में गई है। नरपतगंज से राजद से टिकट नहीं मिलने पर अनिल यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। इसी विस सीट से भाजपा से बगावत कर अजय झा निर्दलीय है। इस सीट पर 28 ने नामांकन किया है l
फारबिसगंज सीट पर महागठबंधन से पुन: कांग्रेस के हिस्से में आई है। इस सीट पर राजद छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वाले मनोज विश्वास को पार्टी ने टिकट दिया है। अररिया से कांग्रेस से आबिदुर्रहमान है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में जाकिर अनवर थे। लेकिन बाद में वे चुनाव लड़ने से इंकार कर दिए। रानीगंज सुरक्षित सीट से राजद उम्मीदवार अचमित ऋषिदेव बनाए गए है। जोकीहाट में भाजपा की पहले सीट थी अब जदयू के खाते में चली गई है जहां पर पूर्व मंत्री मंजर आलम बनाए गए है। राजद से शाहनवाज आलम है।
सिकटी विस सीट पर पिछली बार राजद से शत्रुघ्न मंडल चुनाव लड़े थे। इस बार यह सीट वीआइपी के खाते में चली गई है जहां से हरि प्रमाणिक प्रत्याशी बनाए गए है। सभी जगहों पर महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की सूची नामांकन से एक दिन पूर्व जारी कर दी थी। वहीं एनडीए में भाजपा नरपतगंज, सिकटी, फारबिसगंज में तथा जदयू अररिया, जोकीहाट व रानीगंज में चुनाव लड़ रही है। 2020 में जदयू सिर्फ अररिया व रानीगंज में चुनाव लड़ी थी। जिसमें रानीगंज में जीत दर्ज की थी। जबकि अररिया में हार का सामना करना पड़ा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।