Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pirpainti Assembly Election 2025: पीरपैंती विधानसभा में BJP और RJD के बीच सीधा मुकाबला, 11 Nov को होगी वोटिंग

    By Alok ShahiEdited By: Alok Shahi
    Updated: Sat, 25 Oct 2025 06:21 AM (IST)

    Pirpainti Assembly Election 2025: पीरपैंती विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी और आरजेडी के बीच सीधा मुकाबला होगा। इस क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदान होगा, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। दोनों ही पार्टियां इस सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

    Hero Image

    Pirpainti Assembly Election 2025: पीरपैंती विधानसभा में 11 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर विधायक का चुनाव करेंगे।

    डिजिटल डेस्क, भागलपुर। Pirpainti Assembly Election 2025 पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व राजद के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। भाजपा से मुरारी पासवान यहां पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने वर्तमान विधायक ललन कुमार का टिकट काटकर मुरारी पासवान पर बड़ा दांव खेला है। मुरारी पासवान लंबे समय से आरएसएस के लिए काम करते रहे हैं और इस बार चुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार बने। पत्नी का गुल्लक फोड़ने के बाद वे अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाए। राजद से एक बार फिर राम बिलास पासवान को ही टिकट दिया गया है। राम बिलास पासवान को 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के ललन कुमार ने हराया था।

    जन सुराज के टिकट पर घनश्याम दास पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वो मुकाबले को रोचक बना सकते हैं। पीरपैंती सीट पर कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में गंगोता व खरवार वोटरों को साधने में जो पार्टी सफल हो गई, उसकी जीत पक्की कही जाती है। रविदास व आदिवासियों की तादाद भी यहां अच्छी खासी है। इन मतदाताओं पर दोनों पार्टियों की नजर है। यहां सवर्ण मतदाता भी सबल हैं, वे भी पार्टियों की जीत-हार तय करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीरपैंती विधानसभा के उम्मीदवारों का चुनाव चिह्न

    1. प्रितम कुमार : आम आदमी पार्टी-झाड
    2. मुरारी पासवान : भाजपा़-कमल
    3. राम बिलास पासवान : राजद-लालटेन
    4. सुनील कुमार चौधरी : बसपा-हाथी
    5. घनश्याम दास : जन सुराज पार्टी-स्कूल का बस्त
    6. नंद किशोर रजक : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी-छड
    7. राजेश पासवाऩ : भारतीय लोक चेतना पार्टी : चारपाई
    8. सहदेव कुमार : पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)- फालों से युक्त टोकरी
    9. अशोक कुमार पासवान : निर्दलीय-एयरकंडीशनर
    10. राहुल कुमार पासवान : निर्दलीय-अलमारी