Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pirpainti vidhan sabha Chunav Result: पीरपैंती में BJP मुरारी पासवान 44,235 वोटों से जीते, RJD के रामविलास की हार

    By Alok ShahiEdited By: Alok Shahi
    Updated: Fri, 14 Nov 2025 05:50 PM (IST)

    Pirpainti election Result: पीरपैंती सीट पर 25वें राउंड में भाजपा के मुरारी पासवान 44235 मतों से चुनाव जीत गए हैं। इससे पहले 13वे राउंड में 23044 वोटों ...और पढ़ें

    Hero Image

    Pirpainti vidhan sabha Election Result 2025: पीरपैंती सीट पर भाजपा के मुरारी पासवान ने राजद के रामविलास पासवान को 44 हजार मतों से हराया है।

    डिजिटल डेस्क, भागलपुर। Pirpainti vidhan sabha Election Result 2025, Bihar vidhan sabha chunav Result पीरपैंती सीट पर भगवा लहरा गया है। यहां बीजेपी उम्मीदवार मुरारी पासवान ने राजद के रामविलास पासवान को 44 हजार मतों से हराया है। 25वें राउंड में भाजपा के मुरारी पासवान 44235 मतों से आगे चल रहे हैं। इससे पहले 13वे राउंड में 23044 वोटों से आगे चल रहे थे। पीरपैंती सीट पर सातवें राउंड में भाजपा के उम्मीदवार मुरारी पासवान 12829 मतों से आगे चल रहे थे। पीरपैंती में मुरारी पासवान भाजपा छठे राउंड मे 9226 मतों से आगे चल रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीरपैंती चौथे राउंड में भाजपा के मुरारी पासवान 5370 मतों से आगे चल रहे थे। पीरपैंती से भाजपा के मुरारी पासवान तीसरे राउंड में राजद उम्मीदवार रामविलास पासवान से 6782 से आगे चल रहे थे। पीरपैंती में BJP के उम्मीदवार मुरारी पासवान 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं। RJD के रामविलास पासवान पिछड़ गए हैं। यहां दो राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, शुक्रवार 14 नवंबर को घोषित किए जा रहे हैं। पीरपैंती विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार मुरारी पासवान और राजद के प्रत्याशी रामविलास पासवान के बीच सीधी लड़ाई है।

    Pirpainti election Result भागलपुर के मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होने के एक घंटे के भीतर प्रारंभिक रुझान मिलना शुरू हो जाएगा। Pirpainti Vidhan sabha Chunav result पीरपैंती विधानसभा चुनाव में अबकी बार 71.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां इस बार भाजपा व राजद के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा के उम्मीदवार मुरारी पासवान को यहां बढ़त मिलती दिख रही है। पहली बार चुनाव लड़ रहे मुरारी पासवान लंबे समय से आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं। इसका फायदा उन्हें चुनाव में मिला है। Pirpainti vidhan sabha Election Result 2025 यहां देखें सबसे तेज नतीजे...

     

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दैनिक जागरण के साथ।