'दो युवराजों ने खोली झूठे वादों की दुकान...' पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 प्रमुख बातें
PM Modi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के बाद दूसरी बार और छठ के बाद पहली बास बिहार पहुंचे पीएम मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए करारा प्रहार किया। उन्होंने तेजस्वी के प्रण को भी भ्रामम और अव्यावहारिक करार दिया। पीएम ने अपने खास अंदाज में कहा कि दो युवराजों ने झूठे वादे करने की दुकान ही खोल रखी है। इस पर उनके अपने लोगों को ही भरोसा नहीं है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav: मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। सौ. इंटरनेट मीडिया
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। PM Modi Bihar Visit:विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद दूसरी बार बिहार पहुंचे पीएम मोदी ने पहले की तुलना में एकदम अलग अंदाज दिखाया। इस बार उन्होंने विपक्षी दलों विशेष राजद और कांग्रेस के नेताओं की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया। इसके साथ ही उन्हें जंगलराज और कुशासन के नाम पर घेरा भी। यहां पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 प्रमुख बातें-
छठ को यूनेस्को की सूची में शामिल करने का प्रयास सरकार की ओर से चल रहा है। उसको देशव्यापी रूप देने के लिए छठ के गीतों को विभिन्न भाषा में प्रतिस्पर्धा करने वाले हैं। इससे हर भाषा के लोगों को मौका मिलेगा। इन्हें जनता चुनेगी कि उन्हें कौन-कौन गीत पसंद आते हैं? सबसे चर्चित गीतों के गायक और लेखक को अगले साल छठ से पहले सम्मानित किया जाएगा।
हमारी सरकार छठी मैया की विदेश में जय-जय कराने में लगी है, दूसरी तरफ कांग्रेस और आरजेडी के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। आप बताएं क्या कोई वोट पाने के लिए छठी मैया का अपमान करेगा और निर्जला उपवास करने वाली माताएं उसे सहन करेंगी क्या? वे छठ पूजा को नौटंकी बताते हैं। ड्रामा कहते हैं, ऐसे लोगों को सजा दोगे कि नहीं? जो माताएं निर्जला व्रत रखती हैं, गंगाजी में खड़ी होती है वो तो उनकी नजर में ड्रामा करती हैं, क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं इस अपमान को सैकड़ों साल तक बिहार नहीं भूलेगा।
आज विकसित भारत बनाने के लिए भी बिहार का विकसित होना जरूरी है। कांग्रेस, राजद बिहार को विकसित नहीं बना सकते। इन पार्टियों ने वर्षों तक बिहार पर एकछत्र राज किया, लेकिन इन्होंने विश्वासघात किया है। दोनों की पहचान पांच चीजों से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन। इन पांच चीजों से जंगलराज वालों की पहचान है। राजद की पहचान है।
आज इंजन बन रहे। मखाना दुनिया भर में जा रहा। फूड प्रोसेसिंग, आइटी पार्क, लेदर क्लस्टर ये सब हमारे बिहार की पहचान बन रहे। कभी बिहार अपनी जरूरत के लिए मछली बाहर से मंगाता था। आज दूसरे राज्यों को भी भेज रहे, कमाई कर रहे। ये आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। एनडीए का संकल्प है, बिहार में कमाई, दवाई, पढ़ाई और सिंचाई। बिहार का बेटा पलायन नहीं करेगा, यहीं काम करेगा।
आज पूरा बिहार जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। कोई नई बाइक खरीद रहा, स्कूटी खरीद रहा। एक आंकड़ा याद रखना, पिछले साल अक्टूबर-सितंबर में बिहार में 50 हजार मोटर बाइक बिकी थी, इस साल इन्हीं महीनों में डेढ़ लाख बिकी है। बिहार में तीन गुना अधिक खरीदारी हुई है। नई बाइक आई और हजारों रुपये बच गए।
गाेलू अपहरण कांड कभी नहीं भूल सकते। इसी शहर में 2001 में स्कूल जाते एक बच्चे को अपराधियों ने अपहरण कर लिया था, बदले में ढेर सारे रुपये मांगे गए थे। नहीं देने पर राजद के चट्टे-बट्टों ने उस नन्हे गोलू के टुकडे़-टुकड़े कर दिए गए थे। राजद के शासन में अपहरण हुए, हत्या हुई। रोते-बिलखते मां-बाप से राजद वालों कोई कोई मतलब नहीं है। इनकी नीयत क्या है, इनके ताजा प्रचार से पता चल रहा है। खतरनाक नारे से पता चलता है। चुनाव के मैदान में कैसे गाने बज रहे। हम तो हाथ जोड़ गाने ला रहे हैं, जबकि इनके नारों में छर्रा, कट्टा, दोनाली। मैं तो सोच नहीं सकता भाई।
बिहार आत्मनिर्भर भारत की धुरी बनने जा रहा। यहां कुछ न कुछ है, जो कहीं दुनिया भर में छा सकता है। हर खाने की थाली में बिहार का व्यंजन हो। लीची, जर्दालु आम, मखाना और मगही पान हो। यहां के किसान कतरनी और मर्चा धान उगाते हैं, इन्हे जीआइ टैग दिया है। साथियों कृषि आधारित फूड प्रोसेसिंग पर काम हो रहा। योजना ला रहे। पीएम किसान योजना उदाहरण है। मुजफ्जफपुर के किसानाों के खाते में डेढ़ हजार करोड़ पहुंचे हैंं।
यह धरती राजेंद्र बाबू, कृपलानी, फर्नांडीस और जय नारायण निषाद की कर्मभूमि रही है। यहां बेनीपुरी, दिनकर ने साहित्य को धार दी है। किसान चाची बिहार का गौरव हैं। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। उनके राज में तो सम्मान भी उनको मिलता था जो दरबारी थे। ऐसे लोग गरीबों को आगे नहीं बढ़ा सकते। ये लोग आंबेडकर का अपमान करने पर गर्व करते हैं। जिन्हें पूजते हैं, राजद वाले उन्हें पैर के पास रखते हैं। बाबा साहब का विजन हमारी प्रेरणा है। हमारी सरकार ने उनसे जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ स्थल बनाया है, विकसित किया है।
हमने डिजिटल लेनदेन एप का नाम भीम रखा है। हर वर्ग के लोग भीम एप का उपयोग करते हैं। हमारी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। भगवान लाल सहनी को अध्यक्ष बनाया।सबको सम्मान मिले, यही हमारा उद्देश्य है। आप पर सरस्वती की कृपा है। सुजनी, लहठी मुजफ्फरपुर की पहचान है। ये कौशल है, दुनिया में जानी चाहिए। भाजपा एनडीए को दिया गया एक-एक वोट काम करने वाला है। नरेन्द्र हो या नीतीश, महिला सशक्तीकरण होगा। बहनों की परेशानी खत्म करने के लिए काम किया। एक करोड़ 30 लाख बहनों के खाते में 10-10 हजार पहुंच चुके हैं। इस पैसे से बिहार की बहनें अपना काम कर रही हैं। आपको विश्वास दिलाता हूं यहीं नहीं रुकेंगे, एनडीए की सरकार बनने पर और पैसा दिया जाएगा।
इस चुनाव में दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोल दी है। एक भारत के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज और दूसरा बिहार के भ्रष्ट परिवार का युवराज हजारों करोड़ों का। दोनों ने कल भर-भर के मोदी को गाली दी है। ये नामदार लोग कामदार को गाली दे रहे थे। ये पिछड़े को गाली देना सम्मान समझते हैंं। ये गंदी-गंदी गालियां देते हैं। इन्हें बर्दाश्त नहीं होता कि चाय बेचने वाला यहां तक पहुंच गया है। जो गालियां देते हैं, सुनाे आपकी कृपा से यहां नहीं पहुंचा, करोड़ों की कृपा से पहुंचा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।