Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025: पटना जिले में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों की तुलना में 2.65 लाख कम

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 09:36 AM (IST)

    पटना जिले में 48.15 लाख मतदाता हैं जिनमें 25.40 लाख पुरुष और 22.74 लाख महिलाएं शामिल हैं। दीघा में सबसे अधिक और पालीगंज में सबसे कम मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अभी भी कम है। युवाओं और महिलाओं को मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    Hero Image
    पटना में पुरुषों की तुलना में 2.65 लाख कम महिला मतदाता

    पवन कुमार मिश्र, पटना। गहन पुनरीक्षण के बाद जिले की सभी 14 विधानसभा सीटों के निर्वाचकों की सूची जारी कर दी गई है। जिले में कुल 48,15,294 मतदाता हैं। इनमें से 25,40,363 पुरुष व 22,74,774 महिलाएं हैं। इसके अलावा 157 थर्ड जेंडर के हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहरी सीट दीघा में सर्वाधिक 4,56,448 मतदाता हैं। कुम्हरार (4,30,016), पटना साहिब (3,88,369) व फुलवारी (3,84,138) जैसे शहरी-अर्ध शहरी सीटों में भी मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है।

    वहीं, सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 2,83,537 मतदाता हैं तो मसौढ़ी (एससी) व मोकामा जैसे अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम मतदाता है।

    patna voter list

    वहीं, महिला मतदाताओं की भागीदारी में वृद्धि के बावजूद, जिले में अब भी पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। वर्तमान में पुरुष मतदाताओं की तुलना में 2.65 लाख महिला मतदाता कम हैं।

    बांकीपुर, कुम्हरार व दीघा जैसे शहरी क्षेत्रों में महिला मतदाता अनुपात अपेक्षाकृत बेहतर है। मोकामा, फतुहा व पालीगंज विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष व महिला मतदाताओं की संख्या में अंतर अपेक्षाकृत अधिक है।

    अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित फुलवारी व मसौढ़ी सीटों पर भी महिला मतदाताओं की संख्या संतोषजनक कही जा सकती है।

    महिलाओं व युवाओं को मतदाता बनाने का कार्य अब भी जारी

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भी महिलाओं व युवाओं को मतदाता बनने के लिए फार्म 6 जमा करने को प्रेरित कराया जा रहा है।

    नामांकन की अंतिम तिथि के दस दिन पहले तक जो लोग आवेदन करेंगे, उन्हें विधानसभा चुनाव में मतदान का अवसर मिलेगा। अधिक से अधिक नागरिक विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकें इसके लिए प्रखंड स्तर तक के चुनाव अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ने को कहा गया है।

    क्र.सं. विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदान केंद्र
    178 मोकामा 1,50,355 1,33,751 2 2,84,108 890
    179 बाढ़ 1,54,168 1,36,767 2 2,90,937 887
    180 बख्तियारपुर 1,56,973 1,39,402 5 2,96,380 888
    181 दीघा 2,38,689 2,17,739 20 4,56,448 912
    182 बांकीपुर 1,99,591 1,78,653 24 3,78,268 895
    183 कुम्हरार 2,27,821 2,02,170 25 4,30,016 887
    184 पटना साहिब 2,02,170 1,86,175 24 3,88,369 921
    185 फतुहा 1,50,797 1,33,857 7 2,84,661 888
    186 दानापुर 1,97,486 1,76,697 10 3,74,193 895
    187 मनेर 1,75,428 1,56,023 10 3,31,461 889
    188 फुलवारी (एससी) 2,03,389 1,80,735 14 3,84,138 889
    189 मसौढ़ी (एससी) 1,70,611 1,54,531 0 3,25,142 906
    190 पालीगंज 1,49,721 1,33,815 1 2,83,537 894
    191 बिक्रम 1,63,164 1,44,459 13 3,07,636 885