Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दबाव-परंपरा और जबरदस्ती...', लुका-छुपी के खेल में यकीन नहीं रखते हैं Aamir Khan, गौरी संग जुलाई मे होगी शादी

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:59 PM (IST)

    आमिर खान की निजी जिंदगी अक्सर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बन जाती है। हालांकि, इमेज बचाने की सोच से परे और बॉलीवुड के इस लुका-छुपी के खेल के बी ...और पढ़ें

    आमिर खान सम्मान देने में रखते हैं विश्वास/ फोटो- Instagram

    आमिर खान सम्मान देने में रखते हैं विश्वास/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में अक्सर यह देखा जाता है कि कई बार साथ में स्पॉट होने के बावजूद भी सितारे अपने रिलेशनशिप को छुपाते फिरते हैं। फिर चाहे वह उनका रिलेशनशिप स्टेटस हो या फिर टूटी हुई शादी, कई फिल्मी सितारे ऐसे हैं, जो उस समय अपने राज खोलते हैं, जब उन्हें लाइमलाइट में आना होता है या फिर उनका कोई बड़ा प्रोजेक्ट आने वाला होता है।

    हालांकि, आमिर खान (Aamir Khan) बॉलीवुड में चले आ रहे इस लुक्का-छुपी वाले ट्रेंड से खुद को दूर रखने में यकीन करते हैं। पर्दे के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को खुलकर दिखाने से भी नहीं कतराते।

    राज और दिखावों से दूर हैं आमिर खान

    बॉलीवुड में एक तरफ जहां अधिकतर सितारे निजी जिंदगी का सम्मान करने की बात करते हुए बातों को छुपाते नजर आते हैं, तो वहीं आमिर खान की निजी जिंदगी हो या फिर परिवार से जुड़ी बातें उन्होंने खुलकर मीडिया और पब्लिक के सामने अपनी चीजें रखी हैं। पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक हो या किरण राव के साथ सेट पर पहली मुलाकात और फिर दूसरी शादी, आमिर ने व्यक्ति की आजादी और फैसलों का हमेशा सम्मान किया है।

    इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, जिनसे उनकी मुलाकात काफी साल पहले हुई थी, लेकिन जब उन्हें यह समझ आया कि वह उन्हें और वो आमिर को बेहतर तरीके से समझते हैं, तो अभिनेता ने बिना हिचकिचाए अपने दिल की बात कही। खुलकर सबसे सामने उनका हाथ थामा और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अब 5 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'उम्रदराज' एक्टर की छोटी 'मम्मी', इन 8 अभिनेत्रियों ने पर्दे पर खुद से बड़े हीरो पर न्यौछावर की ममता

    _ - 2026-07-02T215240.347

    'परंपरा-जबरदस्ती से नहीं आजादी से रिश्ते होते हैं मजबूत'

    आमिर खान का मानना है कि अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो उसे छुपाने नहीं, बल्कि सबके सामने सम्मान देने की जरूरत है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कभी भी सार्वजनिक रूप से यह तय करने की कोशिश नहीं की कि उनके बच्चे, रिश्तेदार या वो किससे शादी करें। उनका मानना है कि रिश्ते दबाव, परंपराओं या जबरदस्ती से नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, समझ और आजादी से मजबूत बनते हैं। 'पीके' एक्टर मानते हैं कि व्यक्ति की अपनी पसंद और पहचान का सम्मान करना चाहिए।

    _ - 2026-07-02T215414.627

    आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो, वह राजकुमार हिरानी की फिल्म 'थ्री-इडियट्स' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ एक बार फिर से आर माधवन, शरमन जोशी जैसे सितारे नजर आते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'अपने काम पर ध्यान दो...' गौरी स्प्रैट संग शादी की डेट लीक होने पर तमतमाए Aamir Khan