Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    90s में दी थीं 3 बड़ी ब्लॉकबस्टर, आखिरी फिल्म की शूटिंग के वक्त डायरेक्टर की अनाचक हुई थी मौत

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 07:19 PM (IST)

    अमिताभ बच्चन स्टारर अग्निपथ जैसी कई ब्लॉकबस्टर बनाने वाले निर्देशक का सेट पर अचानक से निधन हो गया था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अमिताभ बच्चन की फिल्म का डायेरक्टर (फोटो क्रेडिट- imdb)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है कि मौत एक ऐसी सच्चाई है, जो बिना बुलाए कब आ जाए इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जाता है। ऐसा ही कुछ हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज निर्देशक संग घटित हुआ था, जब वह अपने फिल्ममेकिंग करियर की एक बहुचर्चित फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 

    इससे पहले वह डायेक्टर सदी के महा नायक अमिताभ बच्चन की कल्ट फिल्में अग्निपथ और खुदा गवाह को बना चुका था। आइए जानते हैं कि वह मशहूर फिल्ममेकर कौन था और उनकी मौत कैसे हुई थी। 

    सेट पर हुई थी दिग्गज डायरेक्टर की मौत

    जिस निर्देशक के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसने न सिर्फ अमिताभ बच्चन की फिल्मों का डायरेक्शन नहीं किया बल्कि शाह रुख खान, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों भी अपनी फिल्म में मौका दिया। दरअसल उस डायरेक्टर का नाम मुकुल एस आनंद था। जी हां मुकुल आनंद हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक थे।

    यह भी पढ़ें- 29 साल से रिलीज के लिए तरसती रही Salman Khan की बड़ी फिल्म, 80% तक बन गई थी मूवी

    mukulanand

    लेकिन उनकी रहस्यमी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार बात उस वक्त की है, जब मुकुल अपने ड्रीम प्रोजेक्ट दस पर काम कर थे। दस वही फिल्म थी, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त एक साथ नजर आने वाले थे। मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर और गाना भी रिलीज हो गया था। इतना ही नहीं 80 प्रतिशत तक फिल्म का काम पूरा हो गया था। 

    mukulanand (1)

    दस के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग अमेरिका में चल रही थी और मुकुल आनंद मूवी का एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे। अचानक से सेट पर उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसे वह बर्दाश्त न कर सके। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और बताया कि हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है। 

    मुकुल आनंद की यादगार फिल्में

    45 साल की उम्र में मुकुल आनंद ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहा दिया था। लेकिन इससे पहले अग्निपथ, खुदा गवाह और त्रिमूत्री जैसी 3 बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके थे। इसके अलावा उन्होंने  खून का कर्ज, इंसाफ, मैं बलवान और ऐतबार जैसी कई कल्ट मूवीज का डायरेक्शन किया। 

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का सबसे महान गीत है 11 मिनट लंबा, 44 साल से बना हुआ है नंबर-1