अंडररेटेड गानों के लिए पॉपुलर है 27 साल पुरानी फिल्म, Nusrat Fateh Ali Khan का ये सॉन्ग आज भी है अमर
27 साल पहले बॉलीवुड की एक कल्ट फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसके सारे गाने अंडररेटेड रहे थे। ...और पढ़ें

पाकिस्तानी सिंगर नुसरत फतेह अली खान (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो कल्ट मानी जाती हैं। इस मामले में 90 के दशक में रिलीज होने वाली कई फिल्मों का जिक्र किया जाता है। इस आधार पर हम आपको उस मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 27 साल पहले बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था।
अपनी बेहतरीन कहानी के साथ-साथ इस मूवी के सभी गाने अंडररेटेड रहे थे। खासतौर पर पाकिस्तानी सुरों के सरताज नुसरत फतेह अली खान के संगीत और गीतों ने इस फिल्म में जान फूंक दी थी। आइए मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-
इस मूवी के गाने कल्ट
1999 में निर्देशक मिलन लुथिरया ने फिल्म कच्चे धागे को बनाया था। इस मूवी में अभिनेता अजय देवगन और सैफ अली खान लीड रोल में मौजूद थे, जबकि अभिनेत्री के तौर मनीषा कोइराला और नम्रता शिरोडकर इसकी हिस्सा रहीं। उस दौर में ये मूवी खूब पसंद की गई और कमर्शियल तौर पर सफल रही। फिल्म की स्टोरी के अलावा इसके गानों ने लंबे समय तक श्रोताओं के दिल कको सुकून पहुंचाया था।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद रफी के गाने को Lata Mangeshkar ने कर दिया था अमर, शम्मी कपूर की फिल्म से रखता है नाता
-1774877025491.jpg)
शायद आपको इस बात की जानकारी हो कि कच्चे धागे के संगीतकार उस्ताद नुसरत फतेह अली खान थे और गीतकार की जिम्मेदारी आनंद बक्शी ने निभाई थी। गौर करने वाली बात ये है कि ये आनंद की आखिरी फिल्म थी, जिसके गीत उनकी कलम से निकले थे।

कच्चे धागे में नुसरत फतेह अली खान का आइकॉनिक सॉन्ग तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना... (Tere Bin Nahi Lagda Dil Mera Dholna) इस्तेमाल किया गया था, जिसे गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज में गाया था। फिल्म का ये गीत आज भी अमर माना जाता है। हालांकि, इसके अलावा खुद नुसरत साहब ने मूवी का कव्वाली गीत इस साने करम में क्या कहना... गाया था, जिसे हर किसी ने पसंद किया।
इन सिंगर्स ने भी दी अपनी आवाज
नुसरत फतेह अली खान और सुखविंदर सिंह के अलावा कच्चे धागे के अन्य गीतों को कई सिंगर्स ने गाया था। जिसमें कुमार सानू, अल्का याग्निक, सुरों की कोकिला लता मंगेशकर और हंसराज हंस जैसे गायकों की मधुर आवाज शामिल रही। इस तरह से फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग्स संगीत की दुनिया में कालजयी बने।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।