Pawan Singh की पत्नी के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह, कभी एक्टर संग रहा था अफेयर
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने पूर्व प्रेमी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के समर्थन में उतरी हैं। ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि एक महिला होने के नाते वह चाहती हैं कि ज्योति को जनता का समर्थन मिले और वह जीत हासिल करें।
-1761576910526.webp)
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी का किया सपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेसअक्षरा सिंह इन दिनों छठ पूजा को लेकर काफी व्यस्त हैं। एक्ट्रेससोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। इसी बीच वह अपने एक्सबॉयफ्रेंड और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति का चुनाव में पूरा समर्थन करती नजर आई हैं। ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोगों ने ज्योति का समर्थन किया है। ज्योति सिंह को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा है कि एक महिला होने के नाते वह चाहती हैं कि ज्योति को जनता का समर्थन मिले और वह जीत हासिल करें।
यह भी पढ़ें- Bihar Election: खेसारी लाल यादव राजद की तरफ से करेंगे पॉलिटिकल बैटिंग, पत्नी के चुनाव लड़ने पर कही ये बात
अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच है अनबन
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। उनके बीच के विवाद किसी से छिपे नहीं हैं। अचानक शादी के बाद अक्षरा सिंह का पवन सिंह से रिश्ता टूट गया था। हालांकि, अब अक्षरा सिंह ने पुरानी बातों को पीछे छोड़ते हुए ज्योति सिंह का चुनाव में समर्थन किया है। अक्षरा सिंह ने साफ तौर पर कहा कि एक महिला होने के नाते वह चाहती हैं कि ज्योति को जनता का समर्थन मिले और वह विजयी हों।
ज्योति सिंह का समर्थन करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, 'आज वह बेचारी जो कुछ भी कर रही है, मैं उनका सपोर्ट करती हूं। वह अपने बलबूते पर कर रही है। अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि हम किसी के जीवन के सफर और दर्द का अंदाजा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कोई भी उसके सफर को नहीं जानता। कोई जीवन के किस दौर से गुजरा है, किस दर्द से जूझ रहा है, यह आप और मैं तय नहीं कर सकते। मीडिया से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने साफ तौर पर कहा, 'मैं उनका समर्थन करती हूं और कामना करती हूं कि एक महिला होने के नाते वह खूब तरक्की करे'।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।