Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हस्तर' के बाद आएगा 'प्रलय', सोहम शाह की Tumbbad 2 में आलिया भट्ट की एंट्री, थिएटर्स में मचेगी चीख-पुकार

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 08:11 AM (IST)

    अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि एल्फा के बाद वह कौन सी मूवी में नजर आएंगी। ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    आलिया भट्ट की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कौन सी होगी आलिया भट्ट की अगली फिल्म

    2. एल्फा के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी

    3. इस दिन रिलीज होगी आलिया की नई मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की नई लेडी सुपरस्टार के तौर पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को जाना जाता है। मौजूदा समय में आलिया का नाम स्पाई थ्रिलर फिल्म एल्फा को लेकर चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इस बीच अभिनेत्री की एक मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर सुर्खियां फिर से तेज हो गई हैं। 

    जिस पर अब आलिया भट्ट ने खुलकर बात की है और ये पुष्टिकरण किया है कि एल्फा के बाद वह कौन सी मूवी होगी, जिसके जरिए वह बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। आइए जानते हैं-

    आलिया की अगली फिल्म

    साल 2018 में रिलीज हुई सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड की फ्रेंचाइज अब तुम्बाड 2 (Tumbbad 2) के साथ आगे बढ़ रही है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस फिल्म से जुड़ने के बाद फिल्म चर्चा में रही है। अब फिल्म की टीम ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के भी तुम्बाड 2 से जुड़ने की घोषणा कर दी है। वह फिल्म में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। आलिया ने कहा है-

    alia

    यह भी पढ़ें- सहेली Akansha Ranjan की प्री-वेडिंग में Alia Bhatt ने लगाए जमकर ठुमके, ग्रैंड पार्टी का वीडियो वायरल

     

    तुम्बाड पहली बार देखने के बाद से ही मेरे साथ बनी हुई है। बहुत कम फिल्में लोग ऐसे बना पाते हैं, जो इतनी अलग हो। कम ही ऐसी फिल्में बनती हैं, जो रिलीज के सालों बाद भी लोगों के दिलों-दिमाग में बनी रहती हैं। अब इस दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खास है।

    aliamovie

    मैं सोहम और नवाज के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैं लंबे समय से इन दोनों कलाकारों की प्रशंसक रही हूं और ऐसे किरदार को निभाने का इंतजार कर रही हूं, जो तुम्बाड जैसी रहस्यमयी और यादगार कहानियों का हिस्सा हैं।

    खबरें और भी

    वहीं सोहम भी आलिया के फिल्म से जुड़ने से खुश हैं। वह कहते हैं- आलिया का तुम्बाड 2 से जुड़ना हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है। वह इस पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं और मुझे पूरा यकीन है कि दर्शकों को इस फिल्म में उनका बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिलेगा। हमने उनके डेब्यू से लेकर अब तक उनकी शानदार परफार्मेंस देखी है। मैं उनके साथ पहली बार काम कर रहा हूं।

    कब रिलीज होगी तुम्बाड 2

    साल 2024 में सोहम साह स्टारर तुम्बाड को रिलीज किया गया था। दोबारा से सिनेमाघरों में वापसी के साथ इस हॉरर थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करके दिखाई थी और री-रिलीज में सबसे अधिक बिजनेस के मामले में अपनी धाक जमाई। गौर करें तुम्बाड पार्ट 2 की रिलीज डेट की तरफ तो मेकर्स इसकी घोषणा पहले ही कर चुके हैं और ये फिल्म इसी साल 3 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- आ गया रिजल्ट! सोमवार को Alpha का बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा खेल, Welcome To The Jungle का ऐसा रहा हाल