26 साल पहले Amrish Puri की खलनायिकी से गरजा था बॉक्स ऑफिस, कहानी सुनकर खूब रोए थे 'मोगेंबो'
अभिनेता अमरीश पुरी (Amrish Puri) एक बार अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर खूब रोए थे। वह उस फिल्म में खलनायक बने थे। ...और पढ़ें

फिल्म की कहानी सुन रो पड़े थे अमरीश पुरी। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अमरीश पुरी (Amrish Puri) की खलनायिकी के आगे सिनेमा के बड़े-बड़े खलनायक भी फेल हैं। उनकी खलनायिकी के चर्चे तो हॉलीवुड तक हैं। उन्होंने इंटरनेशनल फिल्मों में अपने अभिनय की काबिलियत से हर किसी को हैरान किया है।
अमरीश पुरी ने ऑन-स्क्रीन कई आइकॉनिक किरदार निभाए हैं, लेकिन 25 साल पहले आई एक फिल्म आज भी लोगों की सबसे फेवरेट है। इस फिल्म में उन्होंने एक खलनायक की भूमिका निभाई थी। भले ही बड़े पर्दे पर वह एक सख्स मिजाज के पिता और मन में दुश्मनी पालने वाले शख्स बने हुए हों, लेकिन ऑफ-स्क्रीन वह फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही रो पड़े थे।
25 साल पहले निभाया दमदार किरदार
यह फिल्म का किस्सा 'गदर: एक प्रेम कथा' (Gadar: Ek Prem Katha) से जुड़ा है। अनिल शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने अशरफ अली का किरदार निभाया था।
क्या थी गदर मूवी की कहानी?
फिल्म की कहानी बंटवारे के समय के इर्द-गिर्द घूमती है। बंटवारे के समय सकीना (अमीषा पटेल) पाकिस्तान नहीं जा पाती है और गलती से भारत में छूट जाती है। ट्रक चलाने वाला तारा सिंह (सनी देओल) उसे बचाता है और उससे शादी कर लेता है। बाद में सकीना अपने परिवार से मिलने पाकिस्तान जाती है, लेकिन अशरफ अली उसे वापस भारत जाने नहीं देता है।
खबरें और भी
क्यों कहानी सुनकर रोने लगे थे अमरीश पुरी?
जब यह फिल्म बन रही थी, तब अनिल शर्मा ने अमरीश पुरी को कहानी सुनाई थी। उन्होंने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में रिवील किया था कि जब वह अभिनेता को कहानी सुना रहे थे, तब बार-बार वह एक मिनट का बोलकर चले जाते थे। जब डायरेक्टर ने उनसे पूछा कि वह बार-बार क्यों आ-जा रहे हैं, तब अमरीश ने कहा कि उन्हें रोना आ रहा था। हालांकि, वह उनके सामने इसलिए नहीं रोए कि कहीं उन्हें रोता देख वह उनकी फीस घटा न दें।
'गदर: एक प्रेम कथा' 2001 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड दिए थे। यह फिल्म आज भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है।
यह भी पढ़ें- स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म को रिजेक्ट कर चुका है बॉलीवुड का ये विलेन, हीरोइन को जड़ा था थप्पड़; दिलचस्प है कहानी
यह भी पढ़ें- Amrish Puri: सरकारी नौकरी छोड़ हॉलीवुड में 'मोला राम' बनकर काटा गदर, 450 फिल्में करने वाले 'पाशा' की दास्तां