स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म को रिजेक्ट कर चुका है बॉलीवुड का ये विलेन, हीरोइन को जड़ा था थप्पड़; दिलचस्प है कहानी
हिंदी सिनेमा का वो खलनायक जिसका दीवाना हॉलीवुड भी था। वह अपनी शर्तों पर फिल्म करते थे। एक बार तो उन्होंने स्टीवन स्पीलबर्ग का प्रस्ताव ही ठुकरा दिया थ ...और पढ़ें
-1782132307080_m.webp)
हॉलीवुड के सामने नहीं झुका बॉलीवुड का खलनायक। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में खलनायकों की कमी नहीं रही। कई खलनायकों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से न केवल स्क्रीन पर हीरो के दिलों में दहशत फैलाई, बल्कि दर्शक रियल लाइफ में भी उनसे नफरत करने लगे थे। इसी सिनेमा से एक ऐसा वर्सेटाइल विलेन निकला जिसने अपनी रौबीली आवाज और एक्सप्रेशन से हॉलीवुड को भी अपना दीवाना बना दिया।
यह खलनायक कोई और नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के सबसे शानदार अभिनेताओं में शुमार अमरीश पुरी (Amrish Puri) हैं। कई अभिनेताओं ने खलनायिकी की भूमिका निभाई, लेकिन अमरीश पुरी जैसा कोई नहीं रहा। उन्होंने अपनी काबिलियत से इंडस्ट्री पर ऐसी छाप छोड़ी जिसे मिटा पाना नामुमकिन है।
हॉलीवुड भी था खलनायिकी का दीवाना
अमरीश पुरी ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में काम किया। हर ओर उनकी खलनायिकी के किरदारों का बोलबाला था। यहां तक कि हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग तो अमरीश को अपना फेवरेट विलेन बताते हैं। एक बार स्टीवन अपनी फिल्म का एक प्रस्ताव लेकर अमरीश के पास भी गए थे, मगर एक वजह से उन्होंने यह फिल्म ठुकरा दी थी।
हॉलीवुड में दिखाया अभिनय का दम
जी हां, अमरीश पुरी ने स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था और इसकी वजह ऑडिशन था। दरअसल, अभिनेता रोल के लिए ऑडिशन नहीं देना चाहते थे। उन्हें स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'इंडियाना जोन्स: टेम्पल ऑफ डूम' (Indiana Jones: Temple of Doom) में विलेन मोला राम का किरदार मिला था।
खबरें और भी
क्यों स्टीवन की फिल्म को किया था रिजेक्ट?
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अमरीश पुरी ने अपने ऑटोबायोग्राफी 'द एक्ट ऑफ लाइफ' में इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि शुरुआत में उन्होंने स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म ठुकरा दी थी और इसकी वजह उनका ऑडिशन देना था। ऑटोबायोग्राफी में लिखा है कि अमरीश पुरी का ऑडिशन लेने के लिए कास्टिंग एजेंट्स भारत आए थे। उन्होंने ऑडिशन देने से इनकार कर दिया था।
ऑडिशन नहीं देना चाहते थे एक्टर
अमरीश पुरी ने कास्टिंग एजेंट्स से कहा था कि वह उनके ऑडिशन क्लिप देखने से बेहतर है कि वह सेट पर उनकी असली एक्टिंग देखें। इसके बाद सेट पर कास्टिंग एजेंट्स आए और उन्होंने अमरीश की परफॉर्मेंस देखी। यह देख अभिनेता भी हैरान हो गए थे। बाद में अभिनेता ने बिना ऑडिशन के यह फिल्म की और इंडियाना जोन्स में मोला राम बनकर छा गए।
यह भी पढ़ें- अमरीश पुरी ने ठुकरा दी थी Mr India, 'मोगेंबो' बनने वाले थे ये अभिनेता, सिल गए थे कॉस्ट्यूम; कैसे बदला विलेन?
हीरोइन को सेट पर मारा था थप्पड़
अमरीश पुरी के अभिनय के प्रति जुनून का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक बार उन्होंने सच में सेट पर एक हीरोइन को थप्पड़ मार दिया था। यह किस्सा श्याम बेनेगल की फिल्म 'भूमिका' की है। खुद अमरीश पुरी ने 'जीना इसी का नाम है' शो में खुलासा किया था कि उन्होंने हीरोइन को सेट पर सच में थप्पड़ मारा था। उन्होंने बताया था, "उस सीन में मैं उन्हें (स्मिता पाटिल के किरदार) बाहर जाने से रोकता हूं और वह मुझसे पलटकर जवाब देती हैं। यह बर्दाश्त न कर पाने की वजह से मुझे उठकर उन्हें थप्पड़ मारना पड़ा।"
एक्ट्रेस रह गई थीं शॉक
एक्टर ने बताया था कि उन्होंने डायरेक्टर श्याम बेनेगल से पूछा था, "सर अगर मैं सच में उन्हें थप्पड़ मार दूं तो?" फिल्ममेकर तुरंत इस बात के लिए मान गए और जब अमरीश पुरी ने सीन के दौरान स्मिता पाटिल (Smita Patil) को थप्पड़ मारा तो उनका रिएक्शन एकदम नैचुरल था। अमरीश पुरी ने कहा था, "वह रिएक्शन फिल्म में देखा जाना चाहिए। वह एक नैचुरल रिएक्शन है।"