Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12 आइकॉनिक गाने, 4 नए एक्टर और दर्दभरी प्रेम कहानी; 25 साल पहले Cult मूवी ने रचा था इतिहास

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:09 PM (IST)

    25 साल पहले एक रोमांटिक ड्रामा (Romantic Drama) ने इतिहास रचा था जिसके गाने कल्ट क्लासिक थे और इसने 4 नए एक्टर्स की किस्मत खोल दी थी। ...और पढ़ें

    25 साल पहले रिलीज हुई थी ये कल्ट मूवी

    25 साल पहले रिलीज हुई थी ये कल्ट मूवी

    HighLights

    1. 25 साल पहले रिलीज हुई थी ये कल्ट मूवी

    2. दर्द भरी थी इसकी प्रेम कहानी

    3. फिल्म गाने बने कल्ट क्लासिक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बार अगर दर्शकों को कंटेंट अच्छा ना लगे तो बड़े से बड़े स्टार की फिल्म फ्लॉप हो जाती है वहीं अगर कहानी और एक्टिंग दमदार हो तो फिल्म नए कलाकारों की किस्मत भी खोल देती है। कुछ ऐसी ही हुआ 25 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ।

    नए कलाकारों की खुली किस्मत

    इस फिल्म के ना सिर्फ सभी गाने कल्ट क्लासिक थे बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर रहे। इतना ही नहीं फिल्म के चारों कलाकार नए थे और इस फिल्म ने उन चारों की किस्मत के दरवाजे खोल दिए।

    यह भी पढ़ें- 7 Cult गानों से सजी Salman Khan की ये महाफ्लॉप फिल्म, एक क्लाइमैक्स ने एक्शन मूवी का कर दिया था बंटाधार

    जॉन अब्राहम ऑडिशन में हो गए थे फेल

    दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम (John Abraham) ने भी ऑडिशन दिया था। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका ऑडिशन अच्छा नहीं रहा और वे फिल्म में कास्ट नहीं हो पाए। इसीलिए यह फिल्म न्यूकमर्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हुई।

    फिल्म के गाने बने कल्ट

    इस फिल्म के ज्यादातर गाने कल्ट (Cult Songs) बनकर उभरे, जिसमें सबसे ज्यादा याद किया जाता है जगजीत सिंह (Jagjit Singh) का कोई फरियाद (Koi Fariyaad) शामिल है। इसके अलावा तुम बिन जिया जाए कैसे, छोटी छोटी रातें, तु्म्हारे सिवा शामिल हैं।

    खबरें और भी

    tum bin

    ब्लॉबस्टर रही थी फिल्म

    अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां 2001 में रिलीज हुई तुम बिन (Tum Bin) की बात की जा रही है। यह फिल्म अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी, और साथ ही इसके मुख्य कलाकारों प्रियांशु चटर्जी (शेखर) और संदली सिन्हा (पिया) की भी यह पहली फिल्म थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट साबित हुई। लेकिन इसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहा था।

    tum bin (1)

    क्या है फिल्म की कहानी?

    कहानी अमर की अचानक मौत के बाद शुरू होती है जिससे उसकी मंगेतर को झटका लगता है और वह टूट जाती है। अनजाने में अमर की मौत को अपने आप में पछतावा होता है और वह पिया की मदद करने कनाडा जाता है जहां उसे पिया से प्यार हो जाता है। क्या वह अपने प्यार को पा लेता है? क्या पिया को सब पता चल जाता है? ये सब जवाब फिल्म में मिलेंगे।

    tum bin (3)

    'तुम बिन' (Tum Bin) 2001 में रिलीज हुई की एक भारतीय हिंदी रोमांटिक ड्रामा (Romantic Drama) फिल्म है। इसे अनुभव सिन्हा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रियांशु चटर्जी (Priyanshu Chatterji), संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक और राकेश बापट ने काम किया है। इसका संगीत निखिल-विनय ने तैयार किया है और गाने के बोल फैज अनवर ने लिखे हैं।

    tum bin (2)

    इस फिल्म का तेलुगु में 'एला चेप्पानु' (2003) नाम से रीमेक बनाया गया, जिसमें तरुण और श्रिया सरन ने काम किया। इस फिल्म का सीक्वल 'तुम बिन 2', जिसमें नेहा शर्मा, आशिम गुलाटी और आदित्य सील थे, 2016 में रिलीज हुआ।

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर में 3000 करोड़ कमाने वाली Dhurandhar जापान में हुई धराशायी, टॉप 10 में भी नहीं बना पाई जगह