Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाद के बाद घर से निकाली गईं Apoorva Makhija, बिल्डिंग से हुईं ब्लैक लिस्ट, बोलीं- 'काम मिलना बंद...'

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 02:53 PM (IST)

    रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija) समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से काफी विवादों में रही थीं। हाल ही में अपूर्वा ने रिवील किया है कि विवाद होने के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया था और अपार्टमेंट से भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। जानिए इस बारे में।

    Hero Image
    इंडियाज गॉट लेटेंट के बाद अपूर्वा मखीजा को नहीं मिल रहा था घर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस डिजिटल क्रिएटर अपूर्वा मखीजा उर्फ रिबेल किड अपने फनी वीडियोज के चलते जानी जाती हैं। मगर कंट्रोवर्शियल कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) में विवादित बयान देने के चक्कर में वह विवादों में आ गई थीं। रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के साथ-साथ अपूर्वा के खिलाफ FIR हुई थी और उन्हें खूब आलोचना सहनी पड़ी थी। हाल ही में, अपूर्वा मखीजा ने इस बारे में बात की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द ट्रेटर्स के खत्म होने के बाद अपूर्वा मखीजा फराह खान के घर पहुंची। फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो भी शेयर किया है। क्लिप में अपूर्वा ने बताया कि वह 21 साल की उम्र में काम छोड़कर मुंबई आ गई थीं और यूट्यूब से अच्छा-खासा पैसा कमा रही हैं। हालांकि, इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद के चलते उनके लिए घर ढूंढना मुश्किल हो गया था। 

    विवाद के बाद घर से निकाला

    फराह खान ने अपूर्वा मखीजा से पूछा कि वह ठीक हैं ना? रिबेल किड ने हां में जवाब दिया। फिर फराह ने कहा कि उन्होंने उनका एक पोस्ट देखा जिसमें वह घर छोड़ रही हैं। इस पर अपूर्वा ने बताया कि उन्हें निकाल दिया गया था। यह सुनकर फराह हैरान रह गईं। फिर मजाकिया अंदाज में अपूर्वा ने कहा कि उनका इतना बड़ा घर है, वह उन्हें वहां रख लें। फिर फराह उनसे पूछती हैं, "तेरे मकान मालिक ने सीधे बोला कि निकल जाओ घर से?"

    यह भी पढ़ें- बाप रे बाप! Apoorva Mukhija ने कुछ सालों में बनाई 41 करोड़ की नेटवर्थ? 'रिबेल किड' ने खुद खोला ये राज

    Apoorva Makhija

    Photo Credit - YouTube

    बिल्डिंग से ही ब्लॉक हो गई थीं अपूर्वा

    अपूर्वा ने जवाब देते हुए कहा, "हां, एक साल का लॉक इन (लीज) था और एक साल हो गया था। वो अच्छा इंसान था। उसने मुझे एक महीने दिया घर ढूंढने के लिए। मैं एक बिल्डिंग में घर देखने गई। वहां मालिक ने मुझे पहचान लिया तो उन्होंने मुझे पूरी बिल्डिंग से ही ब्लैक लिस्ट करा दिया और वह बहुत अच्छी बिल्डिंग थी।"

    Farah Apoorva

    Photo Credit - YouTube

    फराह खान ने दी वॉर्निंग

    अपूर्वा की बात सुनकर फराह खान नाराज हो गईं और उन्होंने लोगों को वॉर्निंग दी कि उन लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें घर से दूर रहने वाली लड़कियों की परवाह करनी चाहिए। फराह ने नए घर वाले लैंडलॉर्ड को भी चेतावनी दी कि वह अपूर्वा के साथ अच्छे से पेश आए। अपर्वा मखीजा ने यह भी बताया कि विवाद से पहले ही उन्होंने नादानियां मूवी और द ट्रेटर्स में काम किया। विवाद के बाद तो उन्हें काम मिल ही नहीं रहा है।

    यह भी पढ़ें- Sudhanshu Pandey ने Apoorva Makhija की लगाई क्लास, कहा- 'जब आपकी जुबान खराब हो जाए ना...'