Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाप रे बाप! Apoorva Mukhija ने कुछ सालों में बनाई 41 करोड़ की नेटवर्थ? 'रिबेल किड' ने खुद खोला ये राज

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 04:17 PM (IST)

    रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija) द ट्रेटर्स के बाद से ही हेडलाइंस में हैं। भले ही वह सीजन की विनर नहीं बन पाईं लेकिन उन्होंने लाइमलाइट में बराबर अपनी जगह बनाई रखी है। हा ही में एक खबर आई कि वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। अब उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है।

    Hero Image
    अपूर्वा मखीजा ने अपनी नेट वर्थ पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मखीजा, जो रिबेल किड के नाम से जानी जाती हैं, हाल ही में उनके नेट वर्थ की खबर ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी। फनी और फैशन रिलेटेड वीडियोज बनाकर मशहूर हुईं अपूर्वा को लेकर एक खबर आई थी कि वह 41 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 साल की अपूर्वा मखीजा की नेट वर्थ की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। लोग हैरान रह गए कि आखिर सिर्फ सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाने से उनकी इतनी संपत्ति हो गई। अब आखिरकार अपूर्वा ने अपनी नेट वर्थ की खबरों पर पहली बार रिएक्शन दिया है।

    अपूर्वा मखीजा की है 41 करोड़ नेट वर्थ?

    अपूर्वा मखीजा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वाकई उनकी संपत्ति यानी नेट वर्थ 41 करोड़ रुपये है भी या नहीं। इंटरनेट सेंसेशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेट वर्थ से जुड़े पोस्ट को रीशेयर करते हुए साफ-साफ इसकी सच्चाई बताई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "गलत है भाई?" 

    यह भी पढ़ें- Sudhanshu Pandey ने Apoorva Makhija की लगाई क्लास, कहा- 'जब आपकी जुबान खराब हो जाए ना...'

    Apoorva

    बिजनेस टुडे की रिपोर्ट में बताया गया था कि सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मखीजा हर दिन 2.5 लाख रुपये कमाती हैं। उन्होंने अपने अनफिल्टर्ड फनी वीडियोज से 41 करोड़ रुपये का एम्पायर खड़ा कर लिया है। वह एक 30 सेकंड की इंस्टाग्राम एड वीडियो के लिए 2 लाख रुपये और एक रील के लिए 6 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इस खबर के वायरल होते ही अपूर्वा को बुरी तरह ट्रोल किया गया था।

    विवादित शो के चक्कर में फंसी थीं अपूर्वा

    अपूर्वा मखीजा एक फेमस सोशल मीडिया पर स्टार हैं जिनके यूट्यूब पर 1.21 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह इसी साल समय रैना के विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट में अपनी अभद्र भाषा के लिए विवादों में आई थीं। रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना के साथ-साथ अपूर्वा के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था। हाल ही में, वह करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स में भी नजर आईं। इस शो की विनर उर्फी जावेद और निकिता लूथर बनी थीं।

    यह भी पढ़ें- India's Got Latent के विवाद के बीच 'रिबेल किड' Apoorva Makhija को झटका, IIFA अवॉर्ड्स की लिस्ट से हुईं बाहर