2 साल तक अटका रहा था Arijit Singh का पहला गाना, 5 मिनट 49 सेकंड का गाना आज भी सुपरहिट
सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सिंगिग से संन्यास का एलान किया। अपने शानदार करियर में उन्होंने कई बेहतरीन गीतों को अपनी आवाज दी। लेकिन क्या आपको मालूम ...और पढ़ें
-1769596368128_m.webp)
सिंगर अरिजीत सिंह का किस्सा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह हिंदी सिनेमा के वह गायक हैं, जो मौजूदा समय में हर किसी के पसंदीदा माने जाते हैं। किशोर कुमार और मोहम्मद रफी जैसी दीवानगी अरिजीत को लेकर भी देखने को मिलती है। 27 जनवरी मंगलवार को अरिजीत सिंह ने सिंगिंग करियर से रिटारमेंट लेने का एलान किया है। जिसके बाद से उनके नाम की चर्चा हर तरफ हो रही है।
यूं तो बतौर गायक अरिजीत सिंह ने कई शानदार गानों को अपनी आवाज दी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बॉलीवुड में उनका पहला गीत कौन सा था और वह 2 साल तक रिलीज के अटका रहा था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 साल तक रिलीज के लिए तरसता रहा था अरिजीत सिंह का ये गाना
मॉर्डन एरा के टॉप के सिंगर के तौर पर अरिजीत सिंह को जाना जाता है। गायिकी से संन्यास की घोषणा कर बेशक उन्होंने अपने सुनहरे करियर पर फुल स्टॉप लगाया है, लेकिन उनके द्वारा गाए गए गाने हमेशा अमर रहेंगे।

यह भी पढ़ें- 38 साल की उम्र में Arijit Singh ने क्यों सिंगिंग करियर को कहा अलविदा? वजह जान लगेगा 440 वोल्ट का झटका
उनमें से एक गीत साल 2011 में रिलीज किया गया था, जिसकी रिकॉर्डिंग 2009 में कर ली गई है। गाने के बोल थे फिर मोहब्बत करने चला... और ये सॉन्ग अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म मर्डर 2 से था।
-1769596613938.jpg)
गाना हिट हुआ लेकिन अरिजीत सिंह को उतनी लोकप्रियता नहीं मिल सकी, जिसकी उनको तमन्ना थी। इसके बाद उन्होंने बर्फी फिल्म के लिए फिर ले आया दिल, एजेंट विनोद के लिए राब्ता जैसे कई गाने गाए और धीरे-धीरे अपनी आवाज का जादू चलाना शुरू किया। फिर आया साल 2013 जिसने बतौर सिंगर अरिजीत सिंह की किस्मत को बदलकर रख दिया।
आशिकी 2 से बदली किस्मत
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 का तुम ही हो... गाना गाकर अरिजीत सिंह ने अपार लोकप्रियता हासिल की और वह इंडस्ट्री की नई सेंसेशन वॉइस बन गए। इसके बाद से अरिजीत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक गानों के जरिए श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाया।
-1769596622921.jpg)
फिर चाहें वह सैड, रोमांटिक या फिर डांसिंग सॉन्ग क्यों न हो अरिजीत सिंह की आवाज का जादू कुछ ऐसा चला कि वह सिर्फ इंडिया के नहीं बल्कि ग्लोबली बेस्ट सिंगर बनकर उभरे।
15 साल में गाए 700 से ज्यादा गाने
सालों तक संघर्ष करने वाले अरिजीत सिंह ने अपने सुनहरे सिंगिंग करियर में अनुमानित 700 से अधिक गानों को आवाज दी। इसमें हिंदी सहित अन्य कई भाषाओं के गाने शामिल रहे। संन्यास के बाद भी अरिजीत के अभी कई गाने ऐसे हैं, जो रिलीज की राह देख रहे हैं, उनमें सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान फिल्म के भी कई सॉन्ग्स शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।