'जन्नतें सजाई मैंने तेरे लिए...' कहां गई इस Cult गाने की हीरोइन? 16 साल बाद दिखने लगी हैं ऐसी
16 साल पुराने प्रिंस मूवी के गाने 'तेरे लिए' में विवेक ओबेरॉय के साथ एक्ट्रेस अरुणा शील्ड्स छा गई थीं। लेकिन अब सालों बाद वे कहां हैं और कैसी दिखती है ...और पढ़ें
-1783957218428_m.webp)
कहां हैं तेरे लिए गाने की हीरोइन अरुणा शील्ड्स?
HighLights
कहां हैं तेरे लिए गाने की हीरोइन अरुणा शील्ड्स?
ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर क्या करती हैं एक्ट्रेस?
आतिफ असलम ने दी थी जादूई आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने कुछ ही मूवीज में काम किया और खूब शोहरत पाई। वहीं कुछ ऐसी भी हैं जो सिर्फ एक दो गानों की वजह से ही फेमस हो गईं लेकिन इतनी शोहरत मिलने के बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ अपनी एक अलग दुनिया बना ली।
चार्टबस्टर रहा था ये गाना
एक ऐसा ही नाम है अरुणा शील्ड्स (Aruna Shields) का जिन्हें सालों पहले प्रिंस (Prince) मूवी में विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के साथ देखा गया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही लेकिन इसका गाना तेरे (Tere Liye) लिए चार्टबस्टर रहा। इस गाने में विवेक ओबेरॉय और अरुणा की केमिस्ट्री सबको पसंद आई और अरुणा ने अपनी हॉटनेस का भी जादू बिखेरा।

यह भी पढ़ें- 90 के दशक में यूपी-बिहार में गर्दा उड़ा रहा था ये पाकिस्तानी सिंगर, दर्द भरे गीतों का रहा बादशाह; कल्ट हैं गाने
लेकिन इतनी लोकप्रियता और शोहरत पाने के बावजूद अरुणा ने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया। तो आखिर अब अरुणा कहा हैं? क्या करती हैं? और अब उनका लुक कितना बदल गया है?
शील्ड्स को बॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'प्रिंस' में 'माया' के मुख्य किरदार के लिए दुनिया भर में पहचान मिली। उन्होंने अपने स्टंट खुद किए और उन्हें भारत की पहली महिला एक्शन हीरो में से एक के तौर पर सराहा गया।
अब क्या करती हैं अरुणा?
एक्टिंग से जान-बूझकर ब्रेक लेने के बाद, शील्ड्स ने खुद को साइकोलॉजी और स्पिरिचुअलिटी की पढ़ाई में लगा दिया। उन्होंने गिल्डहॉल स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामा से डिस्टिंक्शन और सेंट्रल सेंट मार्टिंस से डिग्री हासिल की है। उन्होंने 'रिटर्न टू काम' (Return To Calm) नाम से एक प्राइवेट हिप्नोथेरेपी और साइकोथेरेपी प्रैक्टिस शुरू की, जिसके जरिए वे लंदन, सिलिकॉन वैली और लॉस एंजिल्स में इंटरनेशनल क्लाइंट्स के साथ काम करती हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
आतिफ और श्रेया ने दी थी सदाबहार गाने को आवाज
तेरे लिए गाने को मशहूर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) और श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने आवाज दी थी। इसके म्यूजिक डायरेक्टर समीर गुप्ता थे और इसके लिरिक्स समीर ने लिखे थे। इसे विवेक और अरुणा पर फिल्माया गया था। यह गाना आज भी म्यूजिक लवर्स की चॉइस बना हुआ है।