Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Atif Aslam का 9 साल पुराना गाना Youtube पर निकला सबका बाप, 1 Billion से ज्यादा व्यूज के साथ बना टॉपर

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 03:03 PM (IST)

    पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने हिंदी सिनेमा में एक ऐसा कल्ट गाना गाया है, जिसे यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सिंगर आतिफ असलम (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आतिफ असलम मूलरूप से पाकिस्तान के सिंगर हैं। लेकिन अपने गायिकी के करियर में उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों के लिए शानदार गीतों को गाया है। इस आधार पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं आतिफ के उस रोमांटिक सॉन्ग के बारे में, जिसे उन्होंने 9 साल पहले गाया था। 

    उस दौरान आतिफ असलम बॉलीवुड के एक बड़े सुपरस्टार की आवाज बने थे। आतिफ का वह गाना यूट्यूब पर सबका बाप निकला है और 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर टॉपर बन चुका है। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है। 

    आतिफ असलम का गाना यूट्यूब पर टॉपर

    पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम की मधुर आवाज श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाती है। उनके द्वारा गाए गए कई बॉलीवुड गीत हिट रहे हैं। जिसमें सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म टाइगर जिंदा है कि दिल दियां गल्लां... (Dil Diyan Gallan) सॉन्ग भी शामिल है। टाइगर जिंदा का ये गाना अपने आप में बेहद खास और रोमांटिक ट्रैक के तौर पर बॉलीवुड का बेस्ट सॉन्ग माना जाता है। 

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का सबसे महान गीत है 11 मिनट लंबा, 44 साल से बना हुआ है नंबर-1

    atif aslam song

    यूट्यूब पर आतिफ असलम का दिल दियां गल्लां... इतिहास रच चुका है। दरअसल इस सॉन्ग यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट वीडियो और फुल वीडियो वर्जन में रिलीज किया गया था। इन दोनों को मिला दिया जाए तो दिल दियां गल्लां पर अब तक कुल 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जिनमें फुल वीडियो वर्जन पर 216 मिलियन और शॉर्ट वीडियो वर्जन पर 840 मिलियन से ज्यादा व्यूज मौजूद हैं।

    इस तरह से सलमान और कटरीना का ये प्यार भरा गीत हर किसी का फेवरेट माना जाता है। 2017 में रिलीज होने के बावजूद अब भी आतिफ के इस गाना को खूब सुना जाता है और श्रोता इसे अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल रखते

    आतिफ असलम के पॉपुलर हिंदी सॉन्ग्स

    बतौर सिंगर आतिफ असलम ने लंबे समय तक बॉलीवुड फिल्मों के गाने को गाया था। उनके कुछ चुनिंदा हिंदी गीत इस प्रकार हैं- 

    • आदत है मुझको

    • मैं रंग सरबतों का 

    • तेरा होने लगा हूं

    • तेरे लिए

    • तेरे बिन

    • बाखुदा तुम्ही हो

    • बे इंतेहा

    ऐसे कई बॉलीवुड सॉन्ग हैं, जिन्हें आतिफ असलम ने अपनी जादुई आवाज में गाया था। हालांकि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी आर्टिस्ट बैन के बाद उनकी आवाज सुनने को नहीं मिलती है। 

    यह भी पढ़ें- अंडररेटेड गानों के लिए पॉपुलर है 27 साल पुरानी फिल्म, Nusrat Fateh Ali Khan का ये सॉन्ग आज भी है अमर