Attaullah Khan ने 34 साल पहले दिया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, गली-मोहल्लों से लेकर रोडवेज बसों तक था इसका डेरा
अताउल्लाह खान (Attaullah Khan) का ये गाना इतना मशहूर हुआ था कि उस वक्त हर गली मोहल्ले से लेकर रोडवेज बसों तक में सुना जाता था। ...और पढ़ें
-1784025704440_m.webp)
सदी का सबसे दर्द भरा गीत
HighLights
सदी का सबसे दर्द भरा गीत
34 साल पहले बना था ये गाना
अताउल्लाह खान के एल्बम का था हिस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी सिंगर अताउल्लाह खान (Attaullah Khan) ने भारतीय सिनेमा में कई गाने दिए। एक वक्त ऐसा था जब उनके दर्द भरे गीत हर गली-मोहल्लों, चाय की टपरी, नुक्कड़ और रोडवेज बसों की शान हुआ करते थे। इस सिंगर ने अपने करियर में लगभग 50,000 गाने रिकॉर्ड किए जिनमें से कई आज भी सदाबहार बने हुए हैं।
दिल टूटे आशिकों के दिलों का सहारा हैं सिंगर के गाने
अताउल्लाह खान (Attaullah Khan) के गानों की खासियत थी उनके दर्द भरे नगमे। उन्होंने कई ऐसे गाने बनाए जो दिल टूटे आशिकों का सहारा बने और आज भी कई लोगों की प्लेलिस्ट का ये गीत हिस्सा हैं। इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था।
-1784026004574.jpg)
उस दौर में उनके गानों ने भारत में धूम मचा दी थी, ये गाने ऐसे थे जो प्यार में डूबे आशिकों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हुआ करते थे। वहीं जिनका दिल टूटा हुआ है उनके लिए यह एक सहारे का काम करते थे। इसीलिए ये गाने रोडवेज बसों से लेकर ट्रेनों और ट्रकों से लेकर चाय की टपरी और नुक्कड़ तक सुनाई देते थे।
यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar की वजह से खत्म हुआ अनुराधा पौडवाल का करियर? 'मेलोडी क्वीन' ने सालों बाद तोड़ी विवाद पर चुप्पी
34 साल पहले दिया सबसे दर्द भरा गीत
अताउल्लाह खान ने अपने करियर में वैसे तो कई कल्ट गाने दिए हैं लेकिन आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह उनके सुपरहिट एल्बम बेदर्दी से प्यार का (Brdardi Se Pyar Ka) का गाना है जिसके बोल हैं- अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का (Achha Sila Diya tune Mere Pyar Ka)। यह एल्बम 1992 में रिकॉर्ड और रिलीज किया गया था।
खबरें और भी
-1784026024415.jpg)
यूट्यूब पर 138 मिलियन व्यूज
इस गाने को 1995 की फिल्म 'बेवफा सनम' में रीक्रिएट किया गया था जिसे सोनू निगम ने आवाज दी थी। यह टी-सीरीज के चैनल पर अवेलेबल है जहां इसे 138 मिलियन बार सुना जा चुका है। यह गाना कृष्ण कुमार और शिल्पा शिरोड़कर पर फिल्माया गया है। वहीं लेटेस्ट वर्जन 2023 में आया जिसे राजकुमार राव और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। इसे बी.प्राक ने गाया था।
अताउल्लाह खान के बारे में
अताउल्लाह खान नियाजी को अताउल्लाह खान इसाखेलवी के नाम से जाना जाता है, पंजाब के मियांवाली जिले के इसाखेल के रहने वाले एक पाकिस्तानी संगीतकार, गायक, कवि और कलाकार हैं। वे मुख्य रूप से पंजाब के लोक संगीत से जुड़े हैं और उन्होंने सराइकी भाषा में कई गाने और कविताएं लिखी हैं।