Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    38 साल पहले Mahabharat के 'चीर हरण' सीन ने मचा दिया था तहलका, सच में रोने लगी थीं 'पांचाली'

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 02:57 PM (IST)

    1988 में टीवी पर प्रसारित होने वाली महाभारत में द्रौपदी के किरदार के लिए कई बड़ी हीरोइनों के ऑडिशन लिए गए थे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    महाभारत के चीरहरण एपिसोड ने मचाया था तहलका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी आर चोपड़ा द्वारा बनाई गई एपिक टेलिविजन सीरीज महाभारत का हर किरदार लोकप्रिय हुआ था। श्रीकृष्ण के किरदार में नीतीश भारद्वाज से लेकर मुकेश खन्ना के भीष्म पितामह के किरदार तक, सबकुछ रियल जैसा लगा था। इस बीच द्रौपदी के किरदार के लिए रूपा गांगूली को चुना गया था।

    लेकिन क्या आपको पता है कि द्रौपदी के सबसे महत्वपूर्ण सीन चीरहरण (Cheer Haran) के दौरान रूपा गांगूली (Roopa Ganguly) सच में रोने लगी थी?

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ का बजट, 8000 करोड़ कमाने की तैयारी; Ramayana को लेकर रूसो ब्रदर्स का प्लान, ऑस्कर्स में जाएगी फिल्म?

    'चीर हरण' सीन के दौरान सच में रोने लगी थीं रूपा

    रूपा गांगूली को चीर हरण का सीन समझा दिया गया था, हालांकि जब इस सीन की शूटिंग शुरू हुई तो थोड़ी देर बाद ही वह रोने लगीं। सीन इतना इंटेंस था कि डायलॉग बोलने शुरू करते वह रोने लगीं। कुछ देर बाद जब वह चुप हुई तो शूटिंग को फिर से शुरू किया गया। इसके अलावा इस सीन से जुड़ा एक खास किस्सा यह भी है कि रूपा गांगूली के इस सीन के लिए 20 मीटर की स्पेशल साड़ी ऑर्डर पर बनवाई गई थी। वहीं इस साड़ी को स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए बढ़ाया गया था।

    mahabharat (5)

    चीर हरण सीन ने मचाया तहलका

    1988 की बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' (Mahabharat) सीरीज की लगातार लोकप्रियता, सांस्कृतिक प्रभाव और बार-बार देखे जाने के आधार पर, सबसे ज्यादा देखा गया और सबसे मशहूर दृश्य 'द्रौपदी चीर हरण' माना जाता है। अब तक इस सीन को यूट्यूब पर 13मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह सीन अपने भावनात्मक प्रभाव के कारण री-रन और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए लगातार लोकप्रिय बना हुआ है।

    mahabharat (3)

    इन एक्ट्रेसेस का भी हुआ था ऑडिशन

    द्रौपदी के रोल के लिए जूही चावला (Juhi Chawla) और राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan) जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस का ऑडिशन भी लिया गया था। लेकिन जूही चावला ने उस वक्त कयामत से कयामत से डेट क्लैश होने की वजह से मना कर दिया था वहीं राम्या कृष्णन की सिर्फ हिंदी अच्छी ना होने की वजह से यह किरदार रूपा गांगूली (Roopa Ganguly) के पास चला गया।

    mahabharat (4)

    महाभारत के बारे में

    महाभारत (Mahabharat) एक महाकाव्य टेलीविजन सीरीज़ है, जो प्राचीन संस्कृत महाकाव्य और सनातन हिंदू धर्म के आध्यात्मिक, भक्तिपूर्ण धार्मिक ग्रंथ 'महाभारत' पर आधारित है। यह 2 अक्टूबर 1988 से 24 जून 1990 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इसका निर्माण बी. आर. चोपड़ा ने किया था और इसका निर्देशन उनके बेटे रवि चोपड़ा ने किया था।

    इसका संगीत राज कमल ने तैयार किया था। इसकी पटकथा पंडित नरेंद्र शर्मा ने लिखी थी, जो महर्षि वेद व्यास द्वारा रचित महाकाव्य पर आधारित थी। इसके डायलॉग राही मासूम रजा ने लिखे थे।

    यह भी पढ़ें- करोड़ों की मालकिन हैं Ramayan की 'शूर्पणखा', फिल्में छोड़ राजनीति में कमाया नाम, जीती हैं लग्जरी लाइफ