Bhai Dooj 2025: सौतेले फिर भी अपना सा प्यार, एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं ये भाई-बहन
इस साल 23 अक्टूबर को धूमधाम से भाई दूज का त्यौहार मनाया जाएगा। भाई और बहन के इस दिन के मौके पर हम आपको बॉलीवुड के उन भाई बहनों की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भले ही सौतेले हैं, लेकिन एक-दूसरे को तहे दिल से प्यार करते हैं और छोटे भाई बहनों का ध्यान भी रखते हैं।

सौतेले होकर भी 'अपने' हैं ये भाई-बहन/ फोटो- Instagram
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में भाईदूज का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को समर्पित ये त्यौहार इस बार 23 अक्टूबर को पड़ रहा है। बॉलीवुड में भी भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है।
इस साल हम आपको बॉलीवुड के उन भाई बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कहने को तो सौतेले और 2 अलग मां या पिता के बच्चे हैं, लेकिन उनके बीच का प्यार किस्सी सग्गे भाई बहन से भी बढ़कर है। तो चलिए देर क्यों करनी फटाफट से इंडस्ट्री के इन प्यारे भाई-बहनों की लिस्ट देख लेते हैं।
आलिया भट्ट- पूजा भट्ट
आलिया भट्ट और पूजा भट्ट की मां अलग हैं। आलिया जहां सोनी राजदान और महेश भट्ट की बेटी हैं, तो वहीं पूजा भट्ट की मां किरण भट्ट हैं। हालांकि, पूजा आलिया और शाहीन दोनों से ही इतना प्यार करती हैं कि कभी फैंस को ये एहसास ही नहीं होता कि ये सौतेले भाई बहन हैं।
सारा अली खान-तैमूर
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान और इब्राहिम अली खान दोनों का ही करीना के बच्चों जेह और तैमूर के साथ काफी मजबूत रिश्ता है। वह उनके साथ अक्सर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं और उन्हें राखी बांधने से लेकर साथ में भाईदूज का त्यौहार भी मनाती हैं।
अर्जुन कपूर- जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियों से भले ही पहले अर्जुन कपूर-अंशुला के संबंध अच्छे नहीं थे, लेकिन 'चांदनी' एक्ट्रेस की डेथ के बाद अर्जुन कपूर ने एक बड़े भाई की तरह जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को संभाला। श्रीदेवी के जाने के बाद वह दोनों बहनों के करीब आए और सौतेला होकर भी वह जाह्नवी और खुशी के लिए उतने ही प्रोटेक्टिव हैं, जितना अंशुला के लिए हैं।
शाहिद कपूर-ईशान खट्टर
बॉलीवुड में सिर्फ भाई-बहनों की ही नहीं, बल्कि दो भाइयों की भी ऐसी जोड़ी है, जो एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। हम जिसकी बात कर रहे हैं, वह शाहिद कपूर और ईशान खट्टर हैं। दोनों के बीच जिस तरह का प्यार है, उसे देखकर फैंस ये अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि वह अलग-अलग पिता के बच्चे हैं। दोनों एक-दूसरे पर जान वारतें हैं।
सनी देओल-ईशा देओल
सनी देओल-बॉबी देओल की अपनी सौतेली बहनों ईशा और आहना से दूरियों की खबर कभी छिपी नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने ने भी अपने बीच की इस दूरी को कम किया।
बीते साल गदर 2 के प्रीमियर पर ईशा देओल ने अपने दोनों भाइयों के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं। धर्मेंद्र के सभी बच्चों को एक साथ एक फ्रेम में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। आज ये भाई बहन ये दूसरे के काफी करीब हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।