बॉलीवुड का वो खलनायक, जिसे पर्दे पर देख कांप जाते थे लोग, इकलौते बेटे ने फिल्म इंडस्ट्री से जोड़ लिए थे हाथ
बॉलीवुड के फेमस विलेन कैरेक्टर एक्टर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अभिनेता मोहन जोशी का नाम जरूर शामिल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका ...और पढ़ें
-1772701070976_m.webp)
एक्टर मोहन जोशी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेता ऐसे हैं, जो पर्दे पर हीरो बनने आए थे, लेकिन अपने दमदार अभिनय के दम पर वह परफेक्ट विलेन एक्टर बने गए। ऐसे ही अभिनेताओं की फेहरिस्त में मोहन जोशी का नाम शामिल होता है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में एक खलनायक एक्टर की ख्याति प्राप्त की है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोहन जोशी का इकलौता बेटा भी है, जिसने पिता की तरह फिल्मों में करियर बनाने के बजाय लाइमलाइट से दूर रहना पसंद किया और इस तरह से मोहन का नाम रोशन किया। आइए जानते हैं कि वह कौन है।
मोहन जोशी का इकलौता बेटा
80 वर्षीय मोहन जोशी ने साल 1969 में ज्योति जोशी के साथ शादी की। विवाह के कुछ सालों के बाद मोहन के घर पर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम रोहन रखा गया। उस दौरान अभिनेता अपने एक्टिंग करियर के पीक पर मौजूद थे। ज्यादातर सेलेब्स ये चाहते हैं कि उनके बच्चे उनकी तरह सिनेमा जगत में आएं और शोहरत हासिल करें।

यह भी पढ़ें- अमरीश पुरी ने ठुकरा दी थी Mr India, 'मोगेंबो' बनने वाले थे ये अभिनेता, सिल गए थे कॉस्ट्यूम; कैसे बदला विलेन?
लेकिन मोहन जोशी के इकलौते बेटे रोहन ने ऐसा नहीं किया और उन्होंने एक्टिंग करियर से तौबा कर लिया। वैसे तो रोहन जोशी की तस्वीर और उनके पर्सनल करियर के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है, लेकिन ऐसा बताया जाता है कि वह प्राइवेट सेक्टर में अपने पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। इस तरह से उन्होंने स्टार किड होने का कोई फायदा नहीं उठाया और एक तरह से बॉलीवुड से हाथ जोड़ लिए।

इसके अलावा चर्चा की जाए मोहन जोशी के बारे में तो उन्होंने 80 के दशक में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और इस दौरान उन्होंने हिंदी सिनेमा से लेकर भोजपुरी और मराठी इंडस्ट्री तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी खूब काम किया है।
विलेन के तौर पर मोहन की प्रमुख फिल्में
एक विलेन एक्टर के तौर पर मोहन जोशी ने कई शानदार मूवीज में काम किया, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
गुंडाराज
मृत्युदंड
गुंडा
गंगाजल
वास्तव
इस तरह से करीब 250 से ज्यादा फिल्मों में मोहन जोशी ने अपने अदाकारी का जलवा बिखेरा। मौजूदा समय में वह अपने परिवार के साथ मुंबई में वक्त गुजार रहें।
यह भी पढ़ें- Tumbbad 2 में भूत 'हस्तर' को हराएगा ये दमदार एक्टर, 27 साल से सिनेमा में है एक्टिव
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।