जो न कर पाए Prabhas...वह करके बॉक्स ऑफिस पर 'प्रलय' लाएंगे रणवीर सिंह, Dhurandhar 2 के बाद फिर होगा मैजिक?
रणवीर सिंह धुरंधर 2 के बाद फिर से बॉक्स ऑफिस पर 'प्रलय' लाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, सवाल ये है कि जो अवसर प्रभास ने मिस कर दिया, क्या उस मौके ...और पढ़ें

रणवीर सिंह क्या फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस के 'धुरंधर'/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer singh) ने बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की फ्रेंचाइजी के साथ शानदार कमबैक किया था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर-2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस फिल्म के बाद अब रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं।
हालांकि, अब सवाल ये है कि क्या 'धुरंधर 2' की तरह रणवीर सिंह एक बार फिर से मैजिक कर पाएंगे या फिर वह भी प्रभास की तरह एक बड़ा मुकाम हासिल करने से चूक जाएंगे।
कब शुरू होगी प्रलय की शूटिंग?
परिवार के साथ कुछ समय बिताने के बाद रणवीर सिंह अब जल्द ही 'प्रलय' की शूटिंग शुरू कर देंगे। वैरायटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मूवी की शूटिंग अगले महीने शुरू हो जाएगी और दीवाली तक इसे रैपअप कर दिया जाएगा। 'प्रलय' की कहानी जॉम्बी पर बेस्ड है, जिस जॉनर को इंडियन सिनेमा में अभी तक बहुत ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया गया है। इस पर अभी तक 'गो गोवा गोन' सहित इक्का-दुक्का फिल्में ही बनी हैं।
ऐसे में न सिर्फ 'धुरंधर 2' के बाद रणवीर सिंह की एक्टिंग ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो सकती है, बल्कि मूवी का यूनिक सब्जेक्ट भी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से अभिनेता को जीत दिला सकता है।
-1784019310597.jpg)
क्यों वन टाइम वंडर बनकर रह गए प्रभास?
जिन्हें नहीं पता, उन्हें सबसे पहले यह बता दें कि प्रभास की फिल्म 'बाहुबली-2' पहली इंडियन फिल्म थी, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इसके बाद वह 350 करोड़ की बिग बजट फिल्म 'साहो' लेकर आए, जिससे दर्शकों को उम्मीद थी कि मूवी कम से कम 400 से 500 करोड़ का नेट कलेक्शन तो करेगी ही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिल्म बजट भी नहीं निकाल पाई। साहो ने बॉक्स ऑफिस पर 310.6 करोड़ का बिजनेस किया।
खबरें और भी

अब कई सालों के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में 'धुरंधर 2' के साथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्म आई है। रणवीर सिंह की 'प्रलय' का बजट तकरीबन 300 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है, ऐसे में अगर रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के आसपास का बिजनेस भी कर लेती है, तो वह न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के किंग कहलाएंगे, बल्कि बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर देकर शाह रुख की लीग में भी शामिल हो जाएंगे। 2023 में किंग खान ने 'पठान' और 'जवान' के साथ बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड बनाया था।