Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां गायब हो गया Chain Kulii Ki Main Kulii का 'करण'? पीक पर छोड़ी एक्टिंग, अब नौकरी से कमा रहा पैसा

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:07 PM (IST)

    चैन कुली की मैन कुली में करण की भूमिका निभाने वाला अभिनेता आज कहां और क्या कर रहा हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कहां गया करण (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई अभिनेता ऐसे रहे, जिन्होंने छोटी से उम्र में स्टारडम हासिल कर लिया था। इस मामले में साल 2007 में रिलीज होने वाली फिल्म चैन कुली की मैन कुली में नजर आने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट जैन खान का नाम भी शामिल होता है। बतौर बाल कलाकार जैन ने बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स संग काम किया और शोहरत हासिल की। 

    लेकिन एक्टिंग करियर के पीक पर आकर चैन कुली की मैन कुली में करण बनने वाले एक्टर जैन ने एक्टिंग को छोड़ दिया था। आज के समय में वह क्या कर रहे हैं, आइए जानते हैं- 

    कहां हैं चाइल्ड आर्टिस्ट जैन खान?

    एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर जैन खान ने हिंदी सिनेमा में काफी फिल्मों में काम कर नाम कमाया था। जिस हिसाब से उनका एक्टिंग करियर चल रहा था, उससे ये साफ माना जा रहा था कि वह भविष्य में इंडस्ट्री का एक बड़ा स्टार बनेंगे।

    यह भी पढ़ें- 70 के दशक का बच्चा... Amitabh Bachchan के स्टारडम पर पड़ा भारी, नन्हे स्टार के पास थीं बिग बी से ज्यादा फिल्में!

    Zain Khan child artist (1)

    साल 2010 में जैन ने अचानक से एक्टिंग छोड़ दी और फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। गौर किया जाए जैन खान के मौजूदा हालत के तरफ तो वह सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं और लाइलाइट से दूर रहते हैं।

    Zain Khan child artist

     एक रेडिट पोस्ट में जैन की लिंकडन प्रोफाइल की डिटेल्स सामने आई है, जिससे ये पता चलता है कि वह मौजूदा समय में ऑनलाइन पेमेंट ऐप फोन पे में सेल्स हेड की नौकरी कर रहे हैं और मुंबई में रह रहे हैं।

    खबरें और भी

    Zain Khan

    इससे पहले वह जोमैटो और पेटीएम जैसी बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी में भी कम कर चुके हैं। इस तस्वीर को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैन खान का लुक अब पहले से ज्यादा बदल गया है और वह अब हैंडसम हंक दिखते हैं। कॉर्पोरेट फील्ड में जॉब करके फिलहाल जैन मोटा पैसा कमा रहे हैं। 

    जैन खान की फिल्में

    गौर किया जाए जैन खान के एक्टिंग करियर की तरफ तो उन्होंने चैन कुली की मैन कुली जैसे स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से पहचान बनाई और इसके बाद वह कई मूवीज में नजर आए, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

    • परिणीता

    • चांस पे डांस

    • माई वाइफ्स मर्डर

    इन फिल्मों के अलावा जैन खान बतौर एक्टर फेमस टीवी सीरियल जस्सी जैसा कोई नहीं में भी दिखाई दिए थे।

    यह भी पढ़ें- 18 साल पहले लड़की बनी थी TV की 'कान्हा', कल्ट शो से घर-घर में हुई मशहूर, पैर छूने भागते थे लोग; आज गुमनाम!