Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Daisy Shah ने टॉक्सिक रिलेशनशिप में झेलीं परेशानियां, कहा - 'पागलों की तरह चिल्लाता...'

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 01:03 PM (IST)

    अभिनेत्री डेजी शाह (Daisy Shah) ने हाल ही में अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनके एक एक्स उनसे इसलिए नाराज रहते थे क्योंकि वह मेल मेंबर्स के साथ इंडस्ट्री में काम करती थीं। डेजी ने कहा कि उन्होंने ऐसे रिश्तों में काफी कुछ सहन किया।

    Hero Image
    डेजी शाह ने टॉक्सिक रिलेशनशिप पर की बात (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉक्सिक रिलेशनशिप एक ऐसी चीज है जिसका सामना हम सभी ने अपने जीवन में कभी न कभी किया है। ऐसे रिश्तों को समझना, समस्या को पहचानना और उससे बाहर निकलने का साहस जुटाना बेहद मुश्किल होता है। हाल ही में अभिनेत्री डेजी शाह ने अपने टॉक्सिक रिलेशन को लेकर बात की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन था डेजी शाह का ब्वॉयफ्रेंड

    हॉटरफ्लाई से बातचीत में डेजी ने बताया कि उनका एक एक्स था जो उनसे इसलिए नाराज रहता था क्योंकि वो मेल मेंबर्स के साथ इंडस्ट्री में काम करती है। ये बात और चौंकाने वाली इसलिए थी क्योंकि वह शख्स खुद भी इंडस्ट्री का हिस्सा था।

    यह भी पढ़ें- 'लड़की को जितना ढकोगे...' डेजी शाह ने बताया सेट पर एक्ट्रेस को कैसे देखना चाहते हैं Salman Khan

    एक्ट्रेस ने ले लिया था ब्रेकअप

    बॉलीवुड और कन्नड़ फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर डेज़ी ने कहा कि उन्होंने दोनों रिश्तों में काफी बकवास सहन की क्योंकि उस समय वह खुद को उतना महत्व नहीं देती थीं। हालांकि, आखिरकार वह अपनी शर्तों वह इससे अलग हो गईं।

    पार्टी में क्या हुआ था उनके साथ?

    उन्होंने कहा, "पहले रिश्ते में चार साल तक मैंने शादी के बारे में सोचा भी नहीं था। लेकिन यह टफ डिसीजन था। सातवें साल में मुझे एहसास हुआ कि मैं खुश नहीं हूं।" दूसरा रिश्ते में, उनसे पूछा गया कि वह कहां जा रही हैं और किसके साथ काम कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा, "सबसे अच्छी या बुरी बात यह है कि वह भी उसी इंडस्ट्री से हैं।" डेजी ने पार्टी की एक घटना के बारे में बताया और कहा कि एक बार पार्टी के दौरान किसी ने उन्हें साथ में डांस का ऑफर दिया और डेजी ने वो एक्सेप्ट कर लिया। लेकिन इसके ठीक विपरीत इस बात पर उनका एक्स डेजी पर चिल्लाया। वहीं जब वही डांस वाली घटना उसके साथ हुई तो डेजी से कहा गया कि उन्हें समझना चाहिए।

    इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

    डेजी ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ की। साल 2011 में कन्नड़ फिल्म भद्रा में मुख्य भूमिका में वो नजर आईं। उन्हें बॉलीवुड में 2014 में सलमान खान के साथ जय हो में ब्रेक मिला। एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म मिस्ट्री ऑफ द टैटू और 2024 में आई वेब सीरीज़ रेड रूम में देखा गया था।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बिग बॉस के लिए इन सितारों को किया गया अप्रोच? एक का Salman Khan से है गहरा कनेक्शन