68 साल से रोमांटिक सॉन्ग में नंबर-1 बना हुआ है Dev Anand का गाना, रफी-किशोर से बड़े सिंगर ने दी थी आवाज
वेटरन एक्टर देव आनंद का एक 68 साल पुराना गाना आज भी फैंस का फेवरेट बना हुआ है। ...और पढ़ें
-1776679003875_m.webp)
देव आनंद का यादगार गीत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
एंटरटेनमेंटस डेस्क, नई दिल्ली। देव आनंद हिंदी सिनेमा के वह दिग्गज अभिनेता थे, जिन्होंने दशकों तक इंडस्ट्री में राज किया। अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर देने वाले देव साहब की फिल्मों के गाने भी काफी आइकॉनिक रहते थे।
इसी आधार पर आज हम आपको देव आनंद की एक 68 साल पुरानी कल्ट फिल्म के उस गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अब भी श्रोता सुनना पसंद करते हैं और वह रोमांटिक सॉन्ग के तौर पर फैंस का फेवरेट बना हुआ है। कमाल की बात ये है कि इस गीत को मुकेश, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे गायकों ने नहीं गाया था।
68 साल बाद भी हिट बना हुआ है सॉन्ग
जिस गीत के बारे में इस लेख में जिक्र तिया जा रहा है, उसे नए-नए गायकों ने भी अपनी आवाज में बदलते समय के साथ-साथ रीमेक किया है। लेकिन जो जादू उसके ओरिजिनल वर्जन में वह अन्य किसी में भी नजर नहीं आया। उस गाने के बोल हैं- है अपना दिल तो आवारा... (Hai Apna Dil To Awara) देव आनंद की फिल्म सोलवां साल के इस गाने को आज भी खूब सुना जता है।
यह भी पढ़ें- अपने बेटे से हार गए थे Kishore Kumar, 44 साल पुराना गीत बना था टकराव की वजह

गायक हेमंत कुमार (Hemant Kumar) की मधुर आवाज में गाया हुआ ये गीत 68 साल बाद भी हिट बना हुआ है और फैंस इसे सुनना पसंद करते हैं। साल 1958 में आई सोलवां साल में देव आनंद के साथ अभिनेत्री वहीदा रहमान नजर आई थीं। फिल्म की कामयाबी के लिए सबसे बड़ी वजह ये गीत ही बना था।

गौर किया जाए है अपना दिल तो आवारा... की मेकिंग की तरफ तो इस रोमांटिक गाने का संगीत आर डी बर्मन के पिता और मशहूर संगीतकार एस डी बर्मन ने तैयार किया था, जबकि गाने के लिरिक्स मजरूह सुल्तानी की कलम से निकले थे। इस तरह से देव आनंद का ये कल्ट सॉन्ग बनकर तैयार हुआ था।
सनम पुरी ने किया रीमेक
नए जमान के पॉपुलर गायक सनम पुरी ने सालों पहले एक एल्बम लॉन्च की थी, जिसमें उन्होंने पुराने गीतों का रीमेक किया था। उसमें सिंगर हेमंत कुमार का है अपना दिल तो आवारा... भी शामिल रहा था, जो इसकी लोकप्रियता के बारे में बताता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।