Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लॉकबस्टर मूवी Dhadkan के ओरिजिनल क्लाइमेक्स में मर जाता ये एक्टर, ऐन मौके पर क्यों बदलनी पड़ गई थी एंडिंग?

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 08:14 AM (IST)

    साल 2000 की ब्लॉकबस्टर मूवी धड़कन (Dhadkan) की कहानी और गाने खूब पसंद किए गए थे। सुनील शेट्टी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की तिकड़ी ने भी फैंस को इंप्रेस कर दिया था। मगर क्या आपको पता है कि धड़कन का क्लाइमेक्स वो नहीं था जो आप फिल्म में देखते हैं। ओरिजिनल क्लाइमेक्स के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

    Hero Image
    धड़कन मूवी का असली क्लाइमेक्स ऐन मोमेंट पर हुआ था चेंज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बहुत कम ऐसी मूवीज होती हैं जो कहानी, डायलॉग्स और गानों से दर्शकों के दिलों में हमेशा-हमेशा के लिए उतर जाती हैं। अब 2000 की रिलीज धड़कन को ही ले लीजिए, फिल्म के गाने और डायलॉग्स 25 साल बाद भी लोगों के जहन में जिंदा हैं। यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि सिनेमाघर फुल हो गए थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धड़कन का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था जो लूटेरे, मेला, राजा हिंदुस्तानी और बेवफा जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में पहुंचने में 4 साल लग गए थे। वह इसे 1996 में रिलीज करने वाले थे, लेकिन किसी कारण डेट पोस्टपोन हो गई। जब तक यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचती, इसका क्लाइमेक्स भी चेंज कर दिया गया। आज फिल्म में जो आप एंडिंग देखते हैं, वो ओरिजिनल स्क्रिप्ट का हिस्सा ही नहीं थी।

    बदली गई थी धड़कन की एंडिंग

    फिल्म की कहानी में दिखाया गया कि अंजलि (शिल्प शेट्टी) और देव (सुनील शेट्टी) एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने का फैसला करते हैं। मगर अंजलि के पिता इसके सख्त खिलाफ होते हैं और इमोशनल ब्लैकमेल करके उसकी शादी राम से करवा देते हैं। बाद में देव वापस आता है लेकिन उस वक्त तक अंजलि को राम से प्यार हो जाता है और वह अपनी जिंदगी उसी के साथ बिताने का फैसला करती है। पहले तो देव इसके खिलाफ होता है, लेकिन फिर वह भी समझ जाता है। 

    यह भी पढ़ें- 25 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौट रही Dhadkan, अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर इस दिन होगी री-रिलीज

    ये था धड़कन का ओरिजिनल क्लाइमेक्स

    मगर शायद ही आपको पता हो कि ओरिजिनल स्क्रिप्ट में एंडिंग ऐसी नहीं थी। शिल्पा शेट्टी ने एक बार इंटरव्यू में रिवील किया था कि पहले एंडिंग में एक कास्ट की धड़कन रुकने वाली थी। शिल्पा ने कहा था-

    वास्तव में फिल्म की एंडिंग वो नहीं थी, जो है। जब मुझे नरेट किया गया था तो देव को जब आखिर में पता चलता है कि मैं राम के बच्चे की मां बनने वाली हूं, उसकी धड़कन वहीं रुक जाती है। वह मर जाता है। यहीं से फिल्म खत्म हो जाती है क्योंकि शुरुआत के एक सीन में सुनील (देव) मुझसे कहते हैं कि अगर तुम मुझसे दूर चली गई तो मेरी धड़कन खुद ब खुद रुक जाएगी। फिर धर्मेश जी को ऐसा लगा कि आज के टाइम में कौन प्यार के लिए मरता है।

    धड़कन मूवी की कहानी एमिली ब्रोंटे की लिखी नोवेल वुदरिंग हाइट्स (Wuthering Heights) से ली गई थी। फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। 

    यह भी पढ़ें- बड़ी मुश्किल से शूट हुआ था Dhadkan का ये सुपरहिट गाना, एक सीन को कैप्चर करने में लग गये थे साढ़े चार साल