Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंडे टेस्ट में बदला Dhamaal 4 का गणित, अजय देवगन की फिल्म का Box Office कलेक्शन कर देगा हैरान

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:48 PM (IST)

    अजय देवगन की धमाल 4 (Dhamaal 4) ने 10 जुलाई को सिनेमाघरों में बिना किसी प्रमोशन के दस्तक दी। यहां देखें फिल्म की सोमवार की कमाई- ...और पढ़ें

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    HighLights

    1. धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    2. सोमवार को बदला फिल्म का बॉक्स ऑफिस गणित

    3. मंडे टेस्ट में कैसा रहा फिल्म का रिजल्ट?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन-अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) ने बिना किसी शोर शराबे और प्रमोशन के 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की और वीकेंड के दोनों दिन शानदार कलेक्शन किया।

    वहीं अब सोमवार को फिल्म के कलेक्शन का गणित थोड़ा बदल गया है। आइए देखते हैं मंडे को कॉमेडी ड्रामा (Comedy Drama) ने कितना कलेक्शन किया?

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने के बाद OTT पर आ रही सामंथा की Maa Inti Bangaram, कब और कहां देखें फिल्म?

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 (Dhamaal 4 Box Office)

    धमाल 4 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    dhamaal 4 (1)

    मंडे को पलटा कमाई का पासा

    हालांकि मंडे को फिल्म की कमाई का पासा पूरी तरह पलट गया क्योंकि इसका कलेक्शन डबल डिजीट से सीधा सिंगल डिजीट में आ गया। फिल्म ने सोमवार को 6.16 करोड़ रुपये की कमाई की जो अब तक की सबसे कमाई की थी। लेकिन वीक डेज के हिसाब से इस कमाई को बहुत कम भी नहीं माना जा सका क्योंकि यह कमाई करोड़ों में हैं।

    इस कमाई के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 71.16 करोड़ रुपये हो गई है और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 85.27 करोड़ रुपये हो गई है।

    धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 6.16 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन- 71.16 करोड़ रुपये

    ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 85.27 करोड़ रुपये

    dhamaal 4

    धमाल 4 के बारे में

    धमाल 4, इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म है। यह धमाल (2007), डबल धमाल (2011) और टोटल धमाल (2019) के बाद धमाल फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त है। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी (Arshad Warsi), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर में 3000 करोड़ कमाने वाली Dhurandhar जापान में हुई धराशायी, टॉप 10 में भी नहीं बना पाई जगह