23 दिन बाद 90 साल के हो जाएंगे 'ही-मैन' Dharmendra, बर्थडे से 3 दिन पहले एक्टर की बड़ी फिल्म होगी रिलीज
सिनेमा जगत के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) जल्द ही अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। हर साल की तरह वह अपने परिवार की तरह जन्मदिन मनाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि जन्मदिन से पहले उनकी एक फिल्म भी रिलीज हो रही है।

23 दिन बाद 90 साल के हो जाएंगे धर्मेंद्र। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 300 से ज्यादा फिल्में करने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) हिंदी सिनेमा के ही-मैन यूं ही नहीं कहे जाते हैं। उन्होंने एक साल में 8 ब्लॉकबस्टर दी हैं। रोमांस से एक्शन हीरो बन उन्होंने दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाया। पिछले 6 दशक से वह लगातार सिनेमा में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से राज कर रहे हैं।
धर्मेंद्र ने दो साल पहले ही 87 साल की उम्र में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी के साथ लिपलॉक सीन कर फिल्मी गलियारों में तहलका मचा दिया था। रोल चाहे छोटा हो या बड़ा... अभिनेता अपने स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल चुराने में एक्सपर्ट हैं।
23 दिन बाद 90 के हो जाएंगे धर्मेंद्र
अब जल्द ही शोले के वीरू (Sholay Veeru) 90 साल के हो जाएंगे। 8 दिसंबर 2025 को धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन है जो वह अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि जन्मदिन से ठीक पहले उनकी एक बड़ी फिल्म भी रिलीज हो रही है जो सेलिब्रेशन को डबल बना देगी।

यह भी पढ़ें- अस्पताल में थे धर्मेंद्र...फूट-फूटकर रो रहीं थीं सुनीता, पहले प्यार के लिए छलका गोविंदा की पत्नी का दर्द!
धर्मेंद्र की बॉलीवुड मूवी इक्कीस होने वाली है रिलीज
धर्मेंद्र बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी इक्कीस (Ikkis) में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। दिनेश विजन निर्मित फिल्म धर्मेंद्र के जन्मदिन से तीन दिन पहले यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। वह परमवीर चक्र से सम्मानित भारत के सबसे कम उम्र के सैनिक अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में अगस्त्य नंदा के दादा की भूमिका में नजर आएंगे।

कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत?
पिछले कुछ वक्त से धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है। वह पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। मगर अब उनका इलाज घर पर ही हो रहा है। फिलहाल, वह डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में हैं। हेमा मालिनी ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए फैंस से रिक्वेस्ट की थी कि वह उनकी अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थना करें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।