Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aditya Dhar की बीवी का 'यमराज' की बहन के नाम से है कनेक्शन? Dhurandhar 2 एक्ट्रेस का खुलासा सुन रह जाएंगे दंग

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 08:04 PM (IST)

    'धुरंधर 2' की सफलता को सेलिब्रेट कर रहीं यामी गौतम का एक थ्रो-बैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके नाम का कनेक्शन कैसे यम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्या है 'यामी' के नाम का मतलब/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम (Yami Gautam) ने साल 2012 में फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने कई सालों तक कई फिल्मों में काम किया, लेकिन कमर्शियल सिनेमा का बड़ा चेहरा बनने में यामी को काफी समय लग गया।

    'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन रोल किए। अपनी शानदार एक्टिंग के बलबूते पर आज के समय में यामी गौतम बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। चूंकि बात नाम की हो रही है, तो बता दें कि एक बार खुद यामी गौतम ने यह खुलासा किया था कि उनके नाम का कनेक्शन 'यमराज' की बहन से है। कैसे जुड़ा हुआ है यह कनेक्शन? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

    यामी गौतम के नाम का क्या है मतलब?

    'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह थ्रोबैक वीडियो 'द कपिल शर्मा शो' का है। इस वीडियो में कपिल, यामी गौतम से मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "आपके लिए एक सवाल आया है कि आपकी बहन का नाम 'सुरीली' इसलिए है, क्योंकि वह गाती बहुत अच्छा है और आपका नाम 'यामी' इसलिए है क्योंकि आप खाती बहुत अच्छा हैं?" इस सवाल को सुनकर तुरंत ही यामी के साथ मौजूद उनके को-स्टार अतुल कुलकर्णी पूछ बैठते हैं कि 'यामी' का मतलब आखिर क्या होता है?

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की कमाई पर पाइरेसी का डाका, YouTube पर लीक हुई Spy Thriller

    अतुल कुलकर्णी को जवाब देते हुए यामी गौतम ने कहा, "मेरा 'यामी' नाम मेरे नाना जी ने रखा था। इसका एक मतलब 'अंतर्यामी' है और दूसरा 'यमराज' की बहन से जुड़ा है।" इस पर अतुल कुलकर्णी ने यामी को टोकते हुए कहा कि 'यम' की बहन का नाम तो 'यमी' है, जिसके जवाब में यामी ने हंसते हुए कहा, "हमने बीच में एक 'आ' की मात्रा लगा दी है।"

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस

    यामी गौतम ने जिस तरह से अपने नाम का कनेक्शन 'यमराज' की बहन के साथ जोड़ा, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यमराज की बहन यामी... यह बहुत ही एपिक था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह तो किसी ने सच ही कहा है कि अगर हीरोइन खूबसूरत हो, तो वह जो भी बोलेगी, सब अच्छा ही लगेगा।"

    यमी गौतम

    वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "यामी में बहुत हिम्मत है, जो वह सीधे बोल रही हैं कि यम की बहन। वैसे अंतर्यामी वाला मतलब सही है।"  'धुरंधर: द रिवेंज' के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 1400 करोड़ ग्लोबली कमा चुकी है।  

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के बीच राजी के रीमेक की चर्चा, Alia Bhatt का पत्ता काट Yami Gautam फिर निभाएंगी सहमत का किरदार?