Trending

    Dhurandhar एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने यश की Toxic पर कसा था तंज? वायरल पोस्ट को लेकर पिता ने किया रिएक्ट

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 03:25 PM (IST)

    धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक को लेकर है। अब सारा के पिता ने इस पोस्ट को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टॉक्सिक को लेकर चर्चा में धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर द रिवेंज और यश स्टारर टॉक्सिक (Toxic) का तगड़ा क्लैश होने वाला था। दोनों फिल्मों की एक साथ रिलीज को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। मगर टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई और इस बीच एक पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा।

    दरअसल, जब टॉक्सिक की रिलीज डेट पोस्टपोन हुई तो सारा अर्जुन (Sara Arjun) के नाम के एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया जो यश की फिल्म को लेकर तंज था। पोस्ट में कहा गया था, "कोई टॉक्सिसिटी नहीं, सिर्फ धुरंधर।"

    सारा अर्जुन ने टॉक्सिक पर कसा था तंज

    सोशल मीडिया पर यह पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो गया। अब सारा अर्जुन के पिता और एक्टर राज अर्जुन (Raj Arjun) ने इस वायरल पोस्ट का सच बताया है। उनका कहना है कि जिस एक्स हैंडल से टॉक्सिक को लेकर पोस्ट किया गया है, वास्तव में यह सारा का है ही नहीं। सारा अर्जुन का एक्स पर अकाउंट नहीं है। 

    Sara Arjun

    सारा के पिता ने वायरल पोस्ट का बताया सच

    राज अर्जुन ने एक स्टेटमेंट के जरिए वायरल पोस्ट का सच बताते हुए कहा, "फेक अकाउंट सारा के नाम से एक पोस्ट सर्कुलेट कर रहा है, जिसमें लिखा है, 'कोई टॉक्सिसिटी नहीं, सिर्फ धुरंधर।' साफ-साफ बता दूं कि सारा ट्विटर पर नहीं हैं और वह ऐसा कुछ कभी नहीं लिखेंगी। हम एक ही फिल्म इंडस्ट्री से हैं, जो हमारे लिए एक बड़े परिवार की तरह है।"

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर धमाका! Dhurandhar The Revenge ने रिलीज से पहले ही कर डाली धांसू कमाई, धड़ाधड़ बिक रहीं टिकटें

    Raj Arjun

    राज अर्जुन ने आगे कहा, "सारा को हर आर्टिस्ट और हर फिल्म की इज्जत करना सिखाया गया है। वह किसी के बारे में नेगेटिव बात करके अपने काम को प्रमोट करने वाली आखिरी इंसान होंगी। सारा सिर्फ इंस्टाग्राम पर हैं। उसके नाम से कहीं और कोई भी अकाउंट फेक है। प्लीज ऐसे पोस्ट पर यकीन न करें या उन्हें न फैलाएं।"

    कब रिलीज होगी धुरंधर 2?

    पहले यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक, धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को आ रही थी। मगर खाड़ी देशों में टेंशन के बीच टॉक्सिक को जून तक के लिए पोस्टपोन कर दिया। हालांकि, धुरंधर द रिवेंज तय समय पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 

    यह भी पढ़ें- कमाई में अव्वल निकली Dhurandhar The Revenge, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर लेकर आई तूफान