प्रेमानंद महाराज नहीं, Disha Patani की बहन खुशबू पाटनी ने अनिरुद्धाचार्य की लगाई थी क्लास, बताया पूरा सच
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पटानी ने अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का वो वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लड़कियों के लिए विवादित बयान दिया था। वीडियो के साथ उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी। लोग मान रहे थे कि खुशबू ने प्रेमानंद महाराज के लिए विवादित बयान दिया था। जानिए खुशबू ने क्या कहा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने लड़कियों के लिए एक विवादित बयान दिया था जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे। यहां तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और मेजर रह चुकीं खुशबू पाटनी (Khushboo Patani) ने भी अनिरुद्धाचार्य के बयान की निंदा की थी।
खुशबू पाटनी ने एक बयान के जरिए अनिरुद्धाचार्य के बयान की आलोचना करते हुए उनकी बुरी तरह क्लास लगाई थी। मगर उनका वीडियो जैसे ही वायरल होने लगा, लोग यह मानने लगे कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज के लिए बयान दिया है। इसके लिए वह ट्रोल हो रही थीं। हालांकि, उन्होंने एक स्टेटमेंट में सफाई दी थी। अब एक बार फिर उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी सफाई दी है।
खुशबू पाटनी ने बताया सच
खुशबू पाटनी ने रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लड़कियों के लिए विवादित बयान दे रहे हैं और उन्होंने इस वीडियो में हनीमून मर्डर केस का उदाहरण दिया था। वीडियो को शेयर करते हुए खुशबू ने लिखा, "इस वीडियो पर मैंने अपना बयान दिया था जिसे तोड़-मरोड़ कर, गलत तरीके से मीडिया पर पेश किया गया। झूठी खबर फैलाई गई है।"
यह भी पढ़ें- Disha Patani ने पिता को गिफ्ट की Toyota Innova Crysta, जानें क्या है प्रीमियम MPV की कीमत
इमेज को पहुंचा नुकसान
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने आगे कहा, "जानबूझकर मेरा बयान तोड़-मरोड़ कर गलत संदर्भ में पेश किया गया है लेकिन सच को दबाया नहीं जा सकता। झूठ चाहे जितनी बार फैले, आखिर में जीत हमेशा सच की ही होती है क्योंकि शैतानों को डर लग गया कि इसने तो अब आवाज उठा दी।"
View this post on Instagram
खुशबू ने अपनी बात जारी करते हुए लिखा, "इसलिए मेरा नाम जानबूझकर दूसरे संतों जैसे प्रेमानंद महाराज से जोड़ा गया, ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके और मेरी छवि को नुकसान पहुंचे। ताकि मेरी बात को दबाया जा सके, ताकि मुझे घृणा और नफरत का सामना करना पड़े लेकिन शैतान ये भूल गए कि वो किससे उलझ रहे हैं। जय मां काली।"
यह भी पढ़ें- Disha Patani की बहन खुशबू का फूटा कथावाचक पर गुस्सा, लड़कियों पर दिया था विवादित बयान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।