Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पाकिस्तान हमारी 'मौसी'...' Sunny Deol ने बंटवारा 1947 के प्रमोशन पर दिया अनोखा जवाब, पिता धर्मेंद्र का बताया किस्सा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:45 PM (IST)

    पटना में 'बंटवारा 1947' (Batwara) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान को लेकर कुछ ऐसा कहा कि यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ...और पढ़ें

    'बंटवारा 1947' का प्रमोशन कर रहे हैं सनी देओल

    'बंटवारा 1947' का प्रमोशन कर रहे हैं सनी देओल 

    HighLights

    1. 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन कर रहे हैं सनी देओल 

    2. पिता धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए एक्टर

    3. 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पटना में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर सनी देओल ने पाकिस्तान से जुड़े एक सवाल पर कुछ अनोखा जवाब दिया। अपने बेटे करण देओल के साथ मीडिया से बातचीत के दौरान, एक जर्नलिस्ट ने उनसे पाकिस्तान के माहौल पर कमेंट करने को कहा, क्योंकि उनकी फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

    पाकिस्तान को लेकर किया ये सवाल

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी से पूछा गया, 'यह फिल्म आपने पाकिस्तान में शूट की है। आप पाकिस्तान को एक देश के तौर पर कैसे देखते हैं, और आप वहां का माहौल कैसे बताएंगे?' देओल ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब देते हुए कहा, 'यह वहां पर शूट नहीं किया है, यह हिंदुस्तान में शूट किया है'।

    यह भी पढ़ें- अब बार-बार आऊंगा... 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल, बिहार में फिल्म बनाने का किया वादा

    सनी देओल ने दिया ये जवाब

    फिर उन्होंने बंटवारे से पहले भारत और पाकिस्तान के एक देश होने के बारे में बात की, और याद किया कि कैसे उनके पिता, स्वर्गीय एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra), पाकिस्तान को अपनी 'मौसी' कहते थे। उन्होंने कहा, 'हम ऐसी बातें नहीं करते क्योंकि पूरा मुल्क एक ही था। जैसे पापा ने कहा कि ये मेरी मां है और वो मेरी मौसी है - ये तो आप लोग सब अच्छी तरह से जानते हैं। हम सब एक तरह से हैं तो जुड़े हुए कहीं न कहीं से'।

    sunny deol (7)

    क्या है 'बंटवारा 1947' की कहानी?

    'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) एक ऐसे मुस्लिम परिवार की कहानी है जो बंटवारे के समय लखनऊ से लाहौर चले जाते हैं और उन्हें रहने के लिए एक पुरानी हवेली मिलती है। लेकिन, वह हवेली एक हिंदू महिला की होती है जो उसे छोड़ने से इनकार कर देती है। सनी देओल (Sunny Deol) का किरदार और उनका परिवार उस महिला का साथ देते हैं और बढ़ते विरोध के बावजूद उसे अपने घर में रहने के लिए संघर्ष करने में मदद करते हैं।

    खबरें और भी

    batwara (1)

    इस फिल्म में देओल एक बार फिर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ काम कर रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने पहले 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' में काम किया था।

    'बंटवारा 1947' में शबाना आजमी (Shabana Azmi), प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और करण देओल (Karan Deol) भी हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें- August Releases 2026: सावन में मनोरंजन की बाढ़, 7 से 28 अगस्त तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो रहीं 12 बड़ी फिल्में