Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'गाना किशोर दा ही गाएंगे वरना...' जब Feroz Khan ने फिल्ममेकर्स को दी थी मूवी छोड़ने की धमकी

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 04:00 PM (IST)

    किशोर कुमार अपने दौर में सबसे अधिक डिमांड रहने वाले गायक हुआ करते थे। इस आधार पर हम आपको उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं, जब फिरोज खान ने क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    किशोर कुमार और फिरोज खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1974 में नरेंद्र बेदी और निर्माता एन डी कोठारी मिलकर एक फिल्म बना रहे थे, जिसके लिए बतौर अभिनेता राजेश खन्ना पहली पसंद थे। फिल्म के गायक किशोर कुमार थे और संगीतकार की जिम्मेदारी आर डी बर्मन को मिली थी। इन दोनों की जोड़ी ने राजेश के लिए एक डमी गाना भी रिकॉर्ड किया। 

    लेकिन बाद में राजेश खन्ना ने वह फिल्म छोड़ी और फिर इसमें एक्टर फिरोज खान की एंट्री। फिरोज को वह गाना पसंद आया और उन्होंने उसे फुल रिकॉर्ड करने की सलाह दी। लेकिन किशोर दा ने इसे गाने से मना कर दिया। इसके बाद फिरोज ने गुस्से में आकर मेकर्स से कह दिया था कि ''गाना तो किशोर दा ही गाएंगे वरना मैं फिल्म छोड़ दूंगा।''

    इस फिल्म से जुड़ा है किस्सा

    फिरोज खान की इन शब्दों को सुनकर फिल्म के निर्माताओं की चिंता बढ़ गई और वह किशोर कुमार के पास गए। लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते किशोर दा उस गाने की रिकॉर्डिंग के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। बाद में काफी कोशिश के बाद वह राजी और उन्होंने फिरोज खान के लिए गाना गाया। गीत के बोल थे- जीवन में तो डरना नहीं... (Jivan Me Tu Darna Nahi)।

    feroz khan (1)

    यह भी पढ़ें- 496 मिलियन व्यूज के साथ YouTube पर छाया Kishore Kumar का ये गाना, 62 साल पहले हुआ था रिलीज

    इस मामले की जानकारी एक दर्द फेसबुक पेज पर दी गई है। ये सॉन्ग फिल्म खोटे सिक्के का था, जिसे किशोर कुमार ने अपने आवाज में गाया था। फिरोज खान पर फिल्माया गया ये गीत उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ और एक मोटिवेशनल सॉन्ग के तौर पर इसकी काफी डिमांड देखने को मिली थी। दरअसल खोटे सिक्के फिल्म के लिए राजेश खन्ना को साइन किया गया था, क्योंकि 70 के दशक में हर फिल्ममेकर्स में उनकी मांग थी। 

    feroz khan (2)

    लेकिन बाद में उन्होंने इस मूवी को करने से साफ इनकार दिया और फिर ये मूवी फिरोज खान की झोली में गई। आलम ये रहा है कि खोटे सिक्के एक सफल फिल्म रही। इस मूवी में डैनी डेन्जोंगपा, रंजीत, अजित, नरेंद्र नाथ और रिहाना सुल्तान जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका का अदा किया था।

    फिरोज और किशोर का ये गीत भी फेमस 

    अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर में किशोर कुमार ने फिरोज खान के लिए कई शानदार गीत गए। लेकिन सबसे अधिक लोकप्रिय गाना अगर कोई रहा तो वह फिल्म धर्मात्मा का तेरे चेहरे में वो जादू है... रहा है। हेमा मालिनी के साथ फिरोज का ये गीत आज भी श्रोताओं के दिल को सुकून पहुंचाता है। 

    यह भी पढ़ें- 1 गाना, 3 कनेक्शन... Kishore Kumar के गाने से इंस्पायर्ड है शाह रुख खान का ये हिट ट्रैक, आपका भी होगा फेवरेट!