स्टार नहीं बन पाया Feroz Khan का सबसे छोटा भाई, एक्टिंग छोड़ संभाला बिजनेस, अब करोड़ों के हैं मालिक
अभिनेता फिरोज खान के छोटे भाई एक्टिंग छोड़ आज के समय में कारोबार की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। ...और पढ़ें
-1776772553176_m.webp)
अभिनेता फिरोज खान के छोटे भाई (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिरोज खान को हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर के तौर जाना जाता था। उनके परिवार के सदस्यों ने भी फिल्मी जगत में खूब नाम कमाया था। उदाहरण लिए आप उनके भाई संजय खान और बेटे फरदीन खान का नाम ले सकते हैं। लेकिन फिरोज साहब के छोटे भाई समीर खान के बारे में बहुत कम जिक्र किया जाता है, वह भी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में शुमार रहे।
मीना कुमारी जैसी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज रोमांस करने वाले समीर इंडस्ट्री में अपने बड़े भाइयों की तरह सुपरस्टार बनने आए थे। लेकिन कुछ ही फिल्मों में उनका करियर सिमट गया और उन्होंने एक्टिंग से नाता तोड़ लिया। आइए जानते हैं कि अब वह क्या करते हैं।
बिजनेसमैन बने फिरोज खान के सबसे छोटे भाई
अभिनेता और निर्देशक फिरोज खान चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके बाद परिवार में संजय खान, अकबर खान और समीर खान (अहमद खान) का नंबर आता है। फिरोज और संजय इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार के तौर पर उभरे। समीर ने भी अपने भाइयों के तरह फिल्म जगत में नाम कमाने की कोशिश की लेकिन एक्टिंग में उनका सिक्का कुछ खास नहीं चला।
यह भी पढ़ें- 'इंटीमेट सीन नहीं करूंगी,' जब Sridevi ने ठुकरा दी थी फिरोज खान की 38 साल पुरानी फिल्म
-1776777414048.jpg)
लेकिन इसका बाद समीर की जिंदगी में बड़ा मोड़ आया और सिनेमा से नाता तोड़ वह रियल एस्टेट के बिजनेस में एक्टिंव हुए और आज करोड़ों के बिजनेस के मालिक हैं।

मौजूदा समय में समीर अपने परिवार के साथ बेंगुलरू में रहते हैं। उन्होंने निराम खान संग निकाह किया और उनकी दो बेटियां भी हैं। कारोबार की दुनिया में समीर अपने बाकी भाइयों से ज्यादा पैसे कमा रहे हैं और परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं।
समीर खान की फिल्में
गौर किया जाए समीर खान के एक्टिंग करियर की तरफ तो 70 के दशक में वह कई फिल्मों में नजर आए। जिनमें से कुछ चुनिंदा मूवीज के नाम इस प्रकार हैं-
मस्ताना दादा
कैद
इरादे मोम के
अंधेरा
ऐसी कई फिल्मों के जरिए समीर खान ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। समीर की सबसे अच्छी खासियत ये थी कि उनकी आवाज बड़े भाई फिरोज खान से काफी मेल खाती थी, जो उस वक्त के फैंस के लिए चर्चा का बड़ा विषय बना था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।